UPSC Civil Services Recruitment 2026: 933 Vacancies Out | IAS, IPS, IFS Apply Online @ upsc.gov.in

UPSC Civil Services Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने 4 फरवरी 2026 को सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल कुल 933 पदों पर भर्ती होनी है। अगर आप IAS, IPS या IFS बनने का सपना देखते हैं और ग्रेजुएट हैं, तो यह आपके लिए सुनहर मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी तक चलेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर जरूरी बात।

UPSC Civil Services Overview 2026

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अन्य केंद्रीय सिविल सेवाओं में भर्ती होती है।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनसंघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission)
परीक्षा का नामCivil Services (Preliminary) Examination, 2026
नोटिफिकेशन नंबर05/2026-CSE
कुल पद933
पदों का नामIAS, IPS, IFS एवं अन्य केंद्रीय सिविल सेवाएं
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय (National Level)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन की शुरुआत4 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
परीक्षा मोडऑफलाइन (Pen & Paper)
चयन प्रक्रियाPrelims → Mains → Interview
आधिकारिक वेबसाइटupsc.gov.in

UPSC Civil Services Important Dates 2026

तारीखों को लेकर बिल्कुल सतर्क रहना जरूरी है। कई बार स्टूडेंट्स लास्ट डेट भूल जाते हैं और आवेदन नहीं कर पाते। इसलिए ये तारीखें अभी नोट कर लीजिए:

इवेंटतारीख
नोटिफिकेशन जारी4 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू4 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
फीस भुगतान की आखिरी तारीख24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)24 मई 2026
मुख्य परीक्षा (Mains)21 अगस्त 2026 से शुरू

UPSC Civil Services Eligibility Criteria 2026

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। यानी आपका जन्म 2 अगस्त 1993 से पहले और 1 अगस्त 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

आयु में छूट (Age Relaxation):

श्रेणीआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC3 वर्ष
दिव्यांग (PwBD)10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen) – कमीशन्ड अधिकारियों सहित जिन्होंने कम से कम 5 साल सैन्य सेवा दी है5 वर्ष
रक्षा सेवा कर्मी – विदेशी देश के साथ संघर्ष या अशांत क्षेत्र में अभियान के दौरान अक्षम हुए3 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। कोई भी स्ट्रीम चलेगी – चाहे आपने BA, BSc, BCom, B.Tech या कोई भी डिग्री की हो। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी अप्लाई क सकते हैं, बस डिग्री समय पर पूरी हो जानी चाहिए।

प्रयासों की संख्या (Number of Attempts)

यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप कितनी बार UPSC का एग्जाम दे सकते हैं:

श्रेणीअधिकतम प्रयास
सामान्य (General)6
OBC9
SC/STकोई सीमा नहीं (आयु सीमा के अंदर)
EWS6
दिव्यांग (PwBD) – General9
दिव्यांग (PwBD) – OBC9

ध्यान दें: अगर आपने प्रीलिम्स में उपस्थित होकर अपने सभी प्रयास खत्म कर दिए हैं, तो आप दोबारा अप्लाई नहीं कर सकते।

UPSC Civil Services Application Fee 2026 

श्रेणीआवेदन शुल्कभुगतान का तरीका
सामान्य/OBC/EWS (पुरुष उम्मीदवार)₹100ऑनलाइन/ऑफलाइन
महिला (सभी वर्ग)छूट
SC/STछूट
दिव्यांग (PwBD)छूट

UPSC Civil Services Selection Process 2026

सिविल सर्विसेज का सिलेक्शन तीन स्टेप्स में होता है, और हर स्टेप अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)-

सबसे पहले 24 मई 2026 को प्रारंभिक परीक्षा होगी। ये क्वालीफाइंग नेचर की होती है यानी इसके मार्क्स फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ते, लेकिन इसे क्लियर करना जरूरी है। प्रीलिम्स में दो पेपर होते हैं – जनरल स्टडीज और CSAT (सिविल सर्विसेज एप्टीट्यूड टेस्ट)।

मुख्य परीक्षा (Mains)-

प्रीलिम्स क्लियर करने वालों को मेन्स के लिए बुलाया जाएगा। ये काफी टफ एग्जाम है जिसमें 9 पेपर होते हैं। यहां से आपके मार्क्स काउंट होने शुरू होते हैं।

साक्षात्कार (Interview)-

मेन्स पास करने के बाद पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू होता है। ये 275 मार्क्स का होता है। आखिर में मेन्स और इंटरव्यू के कुल मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होती है।

How To Apply For UPSC Civil Services 2026

अप्लाई करने का प्रोसेस बिल्कुल आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर सिविल सर्विसेज रिक्रूटमेंट 2026 का नोटिफिकेशन खोजें और उसे ध्यान से पढ़ें।
  3. अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें और पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही भरें।
  5. अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। ध्यान रखें कि फोटो हाल की होनी चाहिए और साइज भी सही होना चाहिए।
  6. अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस का पेमेंट करें।
  7. आखिर में फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

UPSC Civil Services Official Links 

FAQs-

Q. UPSC Civil Services 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: उम्मीदवार upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q. UPSC Civil Services 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: कोई भी उम्मीदवार जिसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है या फाइनल ईयर में है, वह आवेदन कर सकता है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment