RRB Ministerial & Isolated Category Recruitment 2025-26 – Complete Guide For 312 Posts

भारतीय रेलवे (Indian Railways) में एक शानदार करियर के लिए अवसर आ गया है,Railway Recruitment Board (RRB) ने Ministerial & Isolated Category की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 312 पद भरे जाएंगे, जिसमें Junior Translator (Hindi), Senior Publicity Inspector, Staff & Welfare Inspector, Lab Assistant Grade-III जैसे पद शामिल हैं।

यह recruitment विशेष बात यह है कि यहाँ 12वीं से लेकर Post-Graduation तक के candidates के लिए अलग-अलग पद हैं। मतलब हर किसी की qualification के according सही job मिल सकती है। 

RRB Ministerial & Isolated Overview 2025–26

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डRailway Recruitment Board (RRB)
भर्ती का नामMinisterial & Isolated Category Recruitment
CEN नंबरCEN 08/2025
कुल पद312
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू30 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम पद अनुसार)
योग्यता12वीं / स्नातक / परास्नातक (पद अनुसार)
चयन प्रक्रियाCBT + Skill Test + दस्तावेज़ सत्यापन + Medical
परीक्षा मोडComputer Based Test (CBT)
वेतनमानLevel-2 से Level-8 (7वां वेतन आयोग)
आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in / rrbapply.gov.in

RRB Ministerial & Isolated Important Dates

Eventतिथि
नोटिफिकेशन जारी29 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू30 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026 (11:59 PM)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि29 जनवरी 2026
सुधार (Correction) विंडो1 से 10 फरवरी 2026 (अब बंद हो चुकी है)
CBT परीक्षा तिथिजल्द घोषित की जाएगी
अधिकारिक अपडेट के लिएrrbcdg.gov.in check करते रहें

RRB Ministerial & Isolated Vacancy Details 2025–26

Railway Recruitment Board (RRB) ने Ministerial & Isolated Category के तहत कुल 312 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद अलग-अलग विभागों और जिम्मेदारियों से जुड़े हैं, इसलिए हर पोस्ट की योग्यता और काम का प्रोफाइल अलग है।

Post NameTotal Posts
Junior Translator (Hindi)202
Lab Assistant Grade-III39
Staff & Welfare Inspector24
Chief Law Assistant22
Senior Publicity Inspector15
Public Prosecutor7
Scientific Assistant (Training)2
Scientific Supervisor / Ergonomics1
कुल312

RRB Ministerial Eligibility Criteria 2025–26

Railway Recruitment Board (RRB) ने Ministerial & Isolated Category पदों के लिए अलग-अलग पोस्ट के अनुसार आयु सीमा और योग्यता तय की है। आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता जरूर check कर लें।

पद का नामशैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
Chief Law AssistantLaw में Bachelor Degree + 3 साल की Judicial Practice18 से 40 वर्ष
Public ProsecutorLaw में Bachelor Degree + 5 साल का वकील का अनुभव18 से 32 वर्ष
Junior Translator (Hindi)Hindi या English में Master Degree + Translation में expertise18 से 33 वर्ष
Senior Publicity InspectorBachelor Degree + Public Relations / Journalism / Mass Communication में Diploma18 से 33 वर्ष
Staff & Welfare InspectorBachelor Degree + Labor / Social Welfare / Personnel Management में qualification18 से 33 वर्ष
Scientific Assistant (Training)Psychology में Master Degree (Second Class) + 1 साल का अनुभव18 से 35 वर्ष
Lab Assistant Grade-III12वीं Pass (Physics और Chemistry अनिवार्य)18 से 30 वर्ष
Scientific SupervisorPsychology / Physiology में Master Degree (Second Class) + अनुभव18 से 35 वर्ष

RRB Ministerial & Isolated Exam Pattern 2025–26

RRB Ministerial & Isolated Category भर्ती में चयन प्रक्रिया की शुरुआत Computer Based Test (CBT) से होती है। यह परीक्षा सभी पदों के लिए common रहती है और इसी के आधार पर आगे के चरणों के लिए उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।

विशेषताविवरण
परीक्षा मोडऑनलाइन (Computer Based Test)
प्रश्न प्रकारObjective (Multiple Choice Questions)
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा की अवधि90 मिनट
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
भाषाHindi और English दोनों में

RRB Ministerial Selection Process 2025-26

  • Computer Based Test (CBT)
  • Skill Test (पद के अनुसार)
  • Document Verification (दस्तावेज़ सत्यापन)
  • Medical Test (मेडिकल परीक्षा)

RRB Ministerial Salary Structure 2025-26

RRB Ministerial & Isolated Category भर्ती में वेतन 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार दिया जाता है। हर पद का अपना Pay Level होता है और उसी के आधार पर in-hand salary तय होती है।

पद श्रेणीPay Levelशुरुआती मूल वेतनअन्य लाभ
Chief Law Assistant, Public Prosecutor, Scientific Supervisor, Physical Training InstructorLevel 7₹44,900DA, HRA, Transport आदि
Junior Translator (Hindi), Senior Publicity Inspector, Staff & Welfare Inspector, Scientific AssistantLevel 6₹35,400DA, HRA, Transport आदि
Lab Assistant Grade-IIILevel 2₹19,900DA, HRA, Transport आदि

RRB Ministerial & Isolated Important Links

विवरणLink
Official RRB Websitehttps://www.rrbcdg.gov.in/
Notification PDFDownload

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1. क्या फॉर्म सुधार करने में श्रेणी या पद बदली जा सकती है?

उत्तर: नहीं, सुधार विंडो में कुछ खाना ही बदल सकते हैं। श्रेणी और पद आमतौर पर नहीं बदले जा सकते।

प्रश्न 2. क्या मैं दो अलग-अलग RRBs में आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, एक ही RRB में एक ही आवेदन दें। कई जगह आवेदन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

प्रश्न 3. आयु में छूट किन्हें मिलती है?

उत्तर: SC, ST, OBC, EWS और पूर्व सैनिकों को आयु में छूट मिलती है। सटीक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

प्रश्न 4. क्या 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ! Lab Assistant Grade-III के लिए 12वीं पास (Physics और Chemistry के साथ) आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 5. परीक्षा कब होगी?

उत्तर: परीक्षा की तिथि अभी नहीं बताई गई है। नियमित रूप से rrbcdg.gov.in को देखते रहें।

प्रश्न 6. क्या OBC को सभी पदों में आरक्षण मिलता है?

उत्तर: आरक्षण क्षेत्र और पद के हिसाब से अलग-अलग होता है। अधिसूचना में अपना विवरण जांचें।

प्रश्न 7. अगर परीक्षा 29 जनवरी के बाद खत्म हो तो क्या आवेदन कर सकता हूँ?

उत्तर: नहीं, 29 जनवरी 2026 से पहले आपका परीक्षा परिणाम आ जाना चाहिए। इसके बाद आप आवेदन नहीं कर सकते।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

4 thoughts on “RRB Ministerial & Isolated Category Recruitment 2025-26 – Complete Guide For 312 Posts”

Leave a Comment