RIICO Recruitment 2026 Official Notification Released | 98 Vacancies for Junior Assistant & Other Posts

RIICO ने वर्ष 2026 में नई सरकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। RIICO Recruitment 2026 के तहत कुल 98 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें Junior Assistant, Assistant Accounts Officer-II, Draughtsman, Personal Assistant सहित अन्य पद शामिल हैं। इस भर्ती में पद के अनुसार न्यूनतम योग्यता अलग-अलग रखी गई है, जहां कुछ पदों के लिए 12वीं पास और कुछ पदों के लिए स्नातक या प्रोफेशनल डिग्री जरूरी है। 

RIICO भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, और योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

RIICO Recruitment Overview 2026  

भर्ती संस्थाRajasthan State Industrial Development and Investment Corporation Limited (RIICO)
भर्ती वर्ष2026
कुल पद98
आवेदन शुरू21 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 फरवरी 2026
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
शैक्षणिक योग्यतापद के अनुसार 12वीं / स्नातक / प्रोफेशनल डिग्री
नौकरी स्थानराजस्थान
ऑफिसियल वेबसाइटriico.rajasthan.gov.in

RIICO Important Dates 2026 

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 21 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि: 7 मार्च 2026
  • परीक्षा तिथि: बाद में सूचित की जाएगी

RIICO Application Fee 2026 

RIICO Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क पद और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। उम्मीदवार जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसी के हिसाब से फीस देनी होगी। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जाएगा। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं।

Group-1 Posts

(Company Secretary, Assistant Town Planner, Programmer, Assistant Accounts Officer-II, Junior Law Officer, Private Assistant Grade-II)

General / BC / MBC (CL)₹1000
BC / MBC (NCL) / EWS₹750
SC / ST / PwD (आय 2.5 लाख से कम)₹500

Group-2 Posts

(Draughtsman, Junior Assistant)

General / BC / MBC (CL)₹700
BC / MBC (NCL) / EWS₹525
SC / ST / PwD (आय 2.5 लाख से कम)₹350

Assistant Site Engineer (Civil)

General / Other State Candidates₹700
OBC / EWS / MBC (Rajasthan)₹525
SC / ST / PwD (Rajasthan)₹350

RIICO Eligibility Criteria 2026 

RIICO द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
Junior Assistantमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, कंप्यूटर एप्लीकेशन का कार्य ज्ञान, हिंदी (देवनागरी लिपि) का ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति की समझ।
Draughtsmanमान्यता प्राप्त संस्थान से Civil Engineering / Architecture / Draftsmanship में Diploma या Certificate, साथ ही AutoCAD या समान सॉफ्टवेयर पर ड्राइंग/मैप तैयार करने का अनुभव।
Assistant Accounts Officer-IIB.Com / M.Com / MBA (Finance) / CA (Inter) / ICWA (Inter) में से कोई एक योग्यता। B.Com में न्यूनतम 60% अंक और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर व कंप्यूटर एप्लीकेशन का ज्ञान आवश्यक।
Personal Assistant Grade-IIमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, साथ में हिंदी और अंग्रेज़ी शॉर्टहैंड व टाइपिंग स्किल, कंप्यूटर का कार्य ज्ञान और ऑफिस मैनेजमेंट की समझ।
Programmerमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.E./B.Tech (Computer Science / IT) या MCA / M.Sc (Computer Science / IT)। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, डेटाबेस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का व्यावहारिक ज्ञान।
Junior Law Officerमान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB (Bachelor of Laws) डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ, तथा Bar Council में Advocate के रूप में नामांकन अनिवार्य।
Assistant Town PlannerTown Planning / Urban Planning / Regional Planning में Degree या Master’s Degree, या Architecture / Town Planning में डिग्री कम से कम 60% अंकों के साथ।
Company SecretaryInstitute of Company Secretaries of India (ICSI) से Company Secretary (CS) की योग्यता और सदस्यता, साथ ही कंपनी सेक्रेटेरियल कार्य व कॉर्पोरेट कंप्लायंस का ज्ञान।

Age Limit 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु में छूट: SC, ST, OBC, EWS, PwBD आदि वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार

RIICO Vacancy Details 2026 

RIICO ने वर्ष 2026 की इस भर्ती के तहत कुल 98 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है। इन पदों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है, ताकि विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकें।

पद का नामURBCSCSTEWSMBCकुल
Junior Assistant2191085154
Assistant Accounts Officer-II94322121
Draughtsman4011118
Personal Assistant Grade-II1132108
Junior Law Officer3100004
Assistant Town Planner1000001
Programmer0100001
Company Secretary1000001
कुल पद401617139398

RIICO Junior Assistant Exam Pattern 2026

RIICO Recruitment 2026 में Junior Assistant (JA) पद के लिए लिखित परीक्षा दो भागों (Part-A और Part-B) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा Objective Type (MCQ) होगी और सभी प्रश्नों के लिए समान वेटेज तय किया गया है।

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
Part-Aसामान्य ज्ञान एवं राजस्थान GK1545
सामान्य विज्ञान1545
मात्रात्मक योग्यता एवं रीजनिंग1545
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान1545
Part-A Total60180
Part-Bसामान्य हिंदी3090
सामान्य अंग्रेज़ी3090
गणित3090
Part-B Total90270
Grand Total150450

मार्किंग स्कीम

  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग

RIICO Selection Process 2026 

RIICO भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। हर स्टेज में प्रदर्शन के आधार पर अगली प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
    सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट
    लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
  • स्किल टेस्ट / इंटरव्यू (यदि लागू हो)
    कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद प्रोफिशिएंसी टेस्ट या इंटरव्यू लिया जा सकता है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
    अंतिम चरण में उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

RIICO Salary Structure 2026 

RIICO में चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के पे-मैट्रिक्स के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि में फिक्स मासिक वेतन मिलेगा और पुष्टि (Confirmation) के बाद DA, HRA, TA जैसे भत्ते लागू होंगे।

RIICO Online Apply 2026 

RIICO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार RIICO की आधिकारिक वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in पर जाएं। वेबसाइट पर भर्ती वाले सेक्शन में जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक करें। 

जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जबकि पहले से रजिस्टर उम्मीदवार सीधे यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।

 लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण ध्यान से भरें, फिर पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 

सभी जानकारी सही तरह से भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकी PDF या प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Links

Faqs-

Q. क्या राजस्थान के बाहर के उम्मीदवारों को भी आयु या श्रेणी में छूट मिलती है?

A. राजस्थान से बाहर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आयु में छूट और श्रेणी से जुड़ा लाभ केवल राजस्थान के पात्र अभ्यर्थियों को ही मिलता है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

4 thoughts on “RIICO Recruitment 2026 Official Notification Released | 98 Vacancies for Junior Assistant & Other Posts”

  1. 9725806872
    तेघरागंज बिंद टोली (अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा के पीछे)

    Reply
  2. 164 रुस्तम का बगीचा मालवा मिल इंदौर मध्य प्रदेश, 9399002595

    Reply
  3. 164 रुस्तम का बगीचा मालवा मिल इंदौर मध्य प्रदेश 9399002595

    Reply

Leave a Comment