NIC Scientist B Recruitment 2026:राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने सरकार की ओर से साइंटिस्ट-B (ग्रुप A) के लिए 243 खाली पदों की घोषणा कर दी है। ये पद लेवल 10 में हैं, जहाँ सैलरी 56,100 से शुरू होकर 1,77,500 रुपये तक जाती है। इसमें आवेदन के लिए आपके पास CS, EC या DA स्ट्रीम से 2024, 2025 या 2026 का वैलिड GATE स्कोर होना ज़रूरी है। आवेदन की सही तारीख जल्द ही अधिकारि नोटिफिकेशन के साथ आएगी।
NIC Scientist B Notification 2026
NIC ने अपनी आधिकारिक साइट (recruitment.nic.in) पर संक्षिप्त नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या: NIC/SCB/2026/1) जारी कर दिया है। विस्तृत नोटिफिकेशन GATE 2026 के परिणाम घोषित होने के 10 दिन के अंदर रिलीज़ होगा।

NIC Scientist B Overview 2026
| भर्ती का नाम | NIC Scientist B Recruitment 2026 |
| संगठन का नाम | National Informatics Centre (NIC) |
| पद का नाम | Scientist-B (Group-A) |
| कुल पद | 243 |
| जॉब लोकेशन | पूरे भारत में |
| वेतनमान | ₹56,100 – ₹1,77,500 (Level-10) |
| आवेदन मोड | Online |
| चयन प्रक्रिया | GATE Score + Interview |
| लिखित परीक्षा | नहीं |
| GATE Valid Years | 2024, 2025, 2026 |
| वैध GATE पेपर | CS, EC, DA |
| आवेदन शुल्क | Gen/OBC/EWS – ₹800SC/ST/PwD/महिला – ₹0 |
| न्यूनतम योग्यता | B.E/B.Tech या M.Sc/MCA/ME/M.Tech |
| आयु सीमा | अधिकतम 30–35 वर्ष (अनुमानित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.nic.in |
NIC Scientist B Important Dates 2026
| कार्यक्रम | तारीख |
| संक्षिप्त नोटिफिकेशन | 5 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | फरवरी 2026 (लगभग) |
| विस्तृत नोटिफिकेशन | GATE 2026 के परिणाम के 10 दिन बाद |
NIC Scientist B Application Fee 2026
- सामान्य / OBC / EWS – 800 रुपये
- SC / ST / PwD / महिला उम्मीदवार – मुक्त (कोई शुल्क नहीं)
NIC Scientist B Recruitment 2026 Selection Process
NIC के ग्रुप A पदों के लिए दो मुख्य स्टेप होते हैं:
पहला स्टेप – GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग: आपका GATE 2024, 2025 या 2026 का स्कोर देखा जाएगा और इसी के आधार पर उम्मीदवारों को आगे के लिए चुना जाएगा।
दूसरा स्टेप – साक्षात्कार: जो लोग शॉर्टलिस्ट हो जाएँ, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
फाइनल सिलेक्शन: अंतिम चुनाव GATE स्कोर और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर होगा, आमतौर पर 85:15 के अनुपात में।
NIC Scientist B Vacancy Details 2026
| कैटेगरी | पद संख्या |
| अनारक्षित (UR) | 100 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 36 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 18 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 65 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 24 |
| दिव्यांग (PwBD) | 10 |
| कुल | 243 |
NIC Scientist B Eligibility Criteria 2026
आवेदन करने से पहले इन बातों को पक्का कर लीजिए:
Education Qualification: आपके पास इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E/B.Tech) या कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रॉनिक्स या डेटा साइंस जैसे विषयों में मास्टर्स (M.Sc/MCA/ME/M.Tech) होना चाहिए।
GATE अंक: 2024, 2025 या 2026 का वैलिड GATE स्कोर इन पेपरों में से किसी एक में होना ज़रूरी है:
- कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी (CS)
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (EC)
- डेटा साइंस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (DA)
Age Limit: सामान्य कैटेगरी के लिए आमतौर पर 30 से 35 साल की ऊपरी सीमा रहती है।
Age Relaxation: सरकारी नियमों के अनुसार – SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और दिव्यांगजनों को 10 साल की छूट दी जाती है।
How To Apply Online for NIC Scientist B 2026
जब आवेदन विंडो खुल जाए, तो ये स्टेप फॉलो करें:
- NIC की आधिकारिक साइट recruitment.nic.in पर जाएँ।
- “Scientist B Recruitment 2026 (Advt No. NIC/SCB/2026/1)” का लिंक खोजें और क्लिक करें।
- नया यूजर बनाते समय अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दें।
- लॉगिन करके अपनी सारी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- अपनी फोटो, साइन, GATE स्कोरकार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- ऑनलाइन तरीके से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म की समीक्षा करके सबमिट करें और पुष्टि पेज को डाउनलोड कर लें।
NIC Scientist B Official Links
FAQs-
Q. NIC Scientist B Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
A.चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है ,पहले GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद इंटरव्यू। फाइनल मेरिट आमतौर पर 85% GATE + 15% इंटरव्यू के आधार पर बनती है।
Q. NIC Scientist B Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे किया जाएगा?
A.उम्मीदवारों को आवेदन NIC की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
Q. NIC Scientist B के लिए आयु सीमा क्या है?
A.सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर 30 से 35 वर्ष होती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।














