IOCL Non-Executive Admit Card 2026 Released: Download CBT Hall Ticket & Exam Details

IOCL Non-Executive Admit Card 2026: IOCL ने Non-Executive भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाली CBT परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। 

इस भर्ती के माध्यम से कुल 394 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर नियुक्ति की जाएगी। IOCL Non-Executive CBT परीक्षा 30 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसकी पूरी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में दी गई है।

IOCL Non-Executive Admit Card Overview 2026

भर्ती संस्थाIndian Oil Corporation Limited (IOCL)
भर्ती का नामIOCL Non-Executive Recruitment 2026
पद का नामनॉन-एग्जीक्यूटिव (विभिन्न पद)
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
परीक्षा तिथिजनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटiocl.com
  • परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी केवल एडमिट कार्ड में ही दी जाती है।

IOCL Non-Executive Admit Card Important Dates 2026

इवेंटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि09 जनवरी 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि09 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी24 जनवरी 2026
CBT परीक्षा तिथि30 जनवरी 2026

IOCL Non-Executive Application Fee 2026

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC (NCL)₹300
SC / ST / PwD / Ex-Servicemen₹0 (शुल्क मुक्त)
  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा
  • एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क रिफंड नहीं होगा

IOCL Non-Executive Exam Centre 2026

विशाखापट्टनमविजयवाड़ा / गुंटूरडिब्रूगढ़गुवाहाटी
जोरहाटसिलचरमुजफ्फरपुरपटना
रायपुरदिल्ली / एनसीआरअहमदाबाद / गांधीनगरमेहसाणा
वडोदराअंबालारांचीबेंगलुरु
भोपालइंदौरमुंबई / नवी मुंबई / ठाणे / एमएमआरबेरहामपुर-गंजाम
भुवनेश्वरकटकमोहालीजयपुर
चेन्नईहैदराबादकानपुरआगरा
लखनऊप्रयागराजरुड़कीदेहरादून
दुर्गापुरसिलीगुड़ीकोलकाता
  • अंतिम परीक्षा केंद्र का पूरा पता, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम केवल एडमिट कार्ड में ही दिया जाएगा।

IOCL Non-Executive Exam Pattern 2026

IOCL द्वारा नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उम्मीदवार की टेक्निकल/सब्जेक्ट नॉलेज, संख्यात्मक क्षमता और सामान्य जागरूकता को टेस्ट करने के लिए होती है।

विषयप्रश्न / अंक
विषय ज्ञान (Subject Knowledge)75
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)15
सामान्य जागरूकता (General Awareness)10
कुल प्रश्न / कुल अंक100 / 100
परीक्षा अवधि2 घंटे
प्रश्न का प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)
नेगेटिव मार्किंगनहीं
  • General / EWS / OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं
  • SC / ST / PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 35% अंक (5% की छूट के साथ) लाने होंगे

IOCL Non-Executive Eligibility Criteria 2026

IOCL नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को यह देखना जरूरी है कि वह आयु, राष्ट्रीयता और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करता है या नहीं। अगर योग्यता पूरी नहीं हुई तो बाद में आवेदन रद्द भी हो सकता है।

पद का नामयोग्यता
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन)केमिकल / पेट्रोकेमिकल / रिफाइनरी / केमिकल टेक्नोलॉजी में 3 साल का डिप्लोमा या B.Sc (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स / इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री)
जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट-IVB.Sc (फिजिक्स, केमिस्ट्री / इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और मैथ्स)
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (फायर एंड सेफ्टी)मैट्रिक पास + NFSC नागपुर से Sub-Officers कोर्स या समकक्ष और Heavy Vehicle Driving License

Important Points

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है
  • आयु सीमा सामान्य तौर पर 18 से 26 वर्ष रखी गई है
  • SC / ST / OBC / PwD / Ex-Serviceman को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है

IOCL Non-Executive Selection Process 2026

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
    यह पहली और मुख्य परीक्षा होती है, जिसमें टेक्निकल/डिसिप्लिन नॉलेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और जनरल अवेयरनेस से सवाल पूछे जाते हैं। CBT के आधार पर ही उम्मीदवारों को अगली स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • स्किल / प्रोफिशिएंसी / फिजिकल टेस्ट (SPPT)
    CBT में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार स्किल टेस्ट या फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। यह चरण केवल क्वालिफाइंग होता है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ते।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
    इस चरण में उम्मीदवार के सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण, कैटेगरी सर्टिफिकेट आदि की जांच की जाती है। गलत या अधूरे डॉक्यूमेंट होने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
  • मेडिकल एग्ज़ामिनेशन
    अंतिम चरण में IOCL के नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस चेक की जाती है। मेडिकल में अनफिट पाए जाने पर चयन नहीं किया जाता।

How to Download IOCL Non-Executive Admit Card 2026 

IOCL नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती का एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी करता है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले IOCL की ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com खोलें
  • होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद Latest Job Openings वाले विकल्प को ओपन करें
  • यहां IOCL Non-Executive Recruitment 2026 से संबंधित लिंक दिखाई देगा
  • उस लिंक में जाकर Candidate Login पर क्लिक करें
  • अब अपना Registration Number / User ID और Password या Date of Birth दर्ज करें
  • लॉगिन होते ही Admit Card / Call Letter का विकल्प दिखेगा

IOCL Non-Executive Official Links 

Faqs–

Q. क्या परीक्षा केंद्र वही मिलेगा जो आवेदन फॉर्म में चुना था?

Ans. जरूरी नहीं। फॉर्म में दिया गया शहर सिर्फ प्राथमिकता होती है, अंतिम परीक्षा केंद्र वही माना जाएगा जो एडमिट कार्ड में लिखा हो।

Q. CBT पास करने के बाद अगर स्किल/प्रोफिशिएंसी टेस्ट में फेल हो गए तो क्या होगा?
Ans. स्किल टेस्ट सिर्फ क्वालिफाइंग होता है, लेकिन इसमें फेल होने पर CBT में अच्छे अंक होने के बावजूद चयन नहीं होता।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment