HSSC Group C Recruitment 2026: 3112 Posts, Apply Online, Exam Pattern & Salary

HSSC Group C Recruitment 2026: HSSC ने Group C पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 3112 पद भरे जाएंगे।

यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले Haryana CET परीक्षा पास कर रखी है और अब Group C लेवल की स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 फरवरी 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

HSSC Group C Notification 2026

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए HSSC Group C भर्ती 2026 एक बड़ा मौका लेकर आई है।

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) ने Group C के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए Advt. No. 02/2026 के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3112 पदों को भरा जाएगा, जिनमें Forester, Draftsman, Fitter सहित कई अन्य पद शामिल हैं।

HSSC Group C Overview 2026 

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाहरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)
भर्ती का नामHSSC Group C भर्ती 2026
विज्ञापन संख्याAdvt. No. 02/2026
कुल पद3112
पद का प्रकारग्रुप C
नौकरी स्थानहरियाणा
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू2 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि15 फरवरी 2026
आयु सीमा18–42 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता10वीं / 12वीं / ITI / डिप्लोमा / ग्रेजुएशन (पोस्ट अनुसार)
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
वेतनमान7th Pay Commission (FPL-2 से FPL-6)
आधिकारिक वेबसाइटhssc.gov.in

HSSC Group C Important Dates 2026 

नोटिफिकेशन जारी9 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख15 फरवरी 2026*
परीक्षा तिथिबाद में घोषित की जाएगी
एडमिट कार्डबाद में जारी होगा

HSSC Group C Eligibility Criteria 2026 

HSSC Group C भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले सबसे जरूरी चीज है अपनी eligibility सही से चेक करना।
कई उम्मीदवार सिर्फ vacancy देखकर फॉर्म भर देते हैं और बाद में पता चलता है कि वे उस पोस्ट के लिए eligible ही नहीं थे।
इसलिए नीचे eligibility को आसान भाषा में, step-by-step समझाया गया है, ताकि कोई confusion न रहे।

पोस्ट का नामयोग्यता
Forester12वीं पास (Arts/Science/Commerce) + 10वीं में Science
Draftsman (Civil)10वीं + Civil Engineering में 3 साल का Diploma या 2 साल का Draftsman Certificate
Draftsman (Electrical)10वीं + Electrical में 3 साल का Diploma या 2 साल का Certificate
Draftsman (Mechanical)10वीं + Mechanical में 3 साल का Diploma या 2 साल का Certificate
Fitter10वीं + ITI (Fitter Trade) या Mechanical/Electrical Diploma
Mechanic10वीं + ITI (Relevant Trade) + 2 साल का अनुभव
Electronics PostElectronics/Communication में Diploma या Graduation
Motor Vehicle InspectorMechanical/Automobile Diploma + Driving License + 1 साल अनुभव
Assistant Draftsman (Civil)Civil Draftsman Certificate या Civil Diploma + AutoCAD ज्ञान
Archaeological PostsHistory/Archaeology में Master’s Degree (2nd Class) + PG Diploma

Age Limit for HSSC Group C 2026 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष

Age Relaxation

  • SC / ST / OBC: हरियाणा सरकार के नियम अनुसार (आमतौर पर 5 साल तक)
  • PwD (दिव्यांग): सरकारी नियमों के अनुसार
  • Ex-Servicemen: हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार

HSSC Group C Vacancy Details 2026

HSSC Group C की भर्तियां तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) दोनों तरह के पदों के लिए होती हैं। इन पदों की जानकारी अलग-अलग विज्ञापन नंबर (Advt. No.) के जरिए जारी की जाती है।

जैसे कि Advt. No. 02/2026 के तहत कुल 3112 पद घोषित किए गए हैं। इन पदों के लिए आमतौर पर 10+2, ITI या Diploma योग्यता मांगी जाती है। चयन प्रक्रिया में पहले CET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, उसके बाद Mains परीक्षा होती है।

HSSC Group C Exam Pattern 2026 

HSSC Group C भर्ती 2026 में चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी।
इस परीक्षा का पैटर्न ऐसा रखा गया है कि 10+2, ITI और Diploma लेवल के उम्मीदवार भी इसे अच्छे से attempt कर सकें। 

परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल समय1 घंटा 45 मिनट
कुल प्रश्न100 बहुविकल्पीय प्रश्न
कुल अंक100 अंक
प्रश्न का प्रकारObjective (MCQ)
नेगेटिव मार्किंगनहीं
विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान + कंप्यूटर1515
रीजनिंग1515
गणित1515
अंग्रेजी1515
हिंदी1515
हरियाणा सामान्य ज्ञान2525
कुल100100

Minimum Qualifying Marks

  • General Category: कम से कम 50% अंक
  • Reserved Category (SC/ST/OBC आदि): कम से कम 40% अंक

HSSC Group C Selection Process 2026

  • सबसे पहले CET के नंबर देखे जाते हैं और उसी के हिसाब से उम्मीदवार shortlist होते हैं।
  • इसके बाद OMR शीट पर लिखित परीक्षा होती है, असली selection यहीं से बनता है।
  • कुछ पोस्ट में skill test भी लिया जा सकता है, ये पोस्ट पर depend करता है।
  • लिखित परीक्षा के बाद documents verify किए जाते हैं।
  • आखिर में written exam के नंबर और socio-economic criteria के आधार पर final merit list जारी होती है।

HSSC Group C Salary Structure 2026

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) की Group C भर्तियों में सैलरी पोस्ट के Pay Level (FPL) के हिसाब से तय होती है।

पोस्ट का नामPay Level (FPL)वेतन (₹)
ForesterFPL-5₹29,200 – ₹92,300
Draftsman (Civil/Electrical/Mechanical)FPL-6₹35,400 – ₹1,12,400
Assistant Draftsman (Civil/Electrical/Mechanical)FPL-6₹35,400 – ₹1,12,400
Mechanic / Junior MechanicFPL-2 से FPL-6₹19,900 – ₹1,12,400
Auto Diesel MechanicFPL-4 / FPL-5*₹25,500 – ₹92,300
Technical AssistantFPL-4 / FPL-5*₹25,500 – ₹92,300
Motor Vehicle Inspector (MVI)FPL-6₹35,400 – ₹1,12,400
Assistant ArchaeologistFPL-5 / FPL-6*₹29,200 – ₹1,12,400

HSSC Group C Application Form

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) की Group C भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपको अलग से नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होता।
अगर आपने पहले CET दिया है, तो उसी नंबर से पूरा फॉर्म भरना होता है।

  • सबसे पहले HSSC के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर CET नंबर से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आपके सामने Detailed Application Form खुलेगा।
  • यहां अपनी basic जानकारी पहले से भरी मिलेगी, बाकी details ध्यान से भरें।
  • अब जिस पोस्ट में interest है, उसकी priority सोच-समझकर चुनें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • सब कुछ ठीक लगे तो फॉर्म final submit कर दें।
  • अंत में application की PDF या प्रिंट अपने पास जरूर रखें।

Important Links

Faqs-

Q. CET qualify करने के बाद भी क्या Mains में अलग cutoff होती है?

Ans. हाँ। CET सिर्फ shortlisting के लिए है। Final selection के लिए Mains परीक्षा में अलग से cutoff पार करनी होती है।

Q. Skill Test वाले posts में लिखित परीक्षा के नंबर गिने जाते हैं या सिर्फ skill?

Ans. लिखित परीक्षा के नंबर main रहते हैं। Skill test आमतौर पर qualifying nature का होता है, marks add नहीं होते।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment