Haryana Police Constable Notification 2026: Eligibility, PET Details & 5500 Posts

Haryana Police Constable Notification 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने Haryana Police Constable Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी और GRP) के करीब 5500 पद भरे जाएंगे। आवेदन वही उम्मीदवार कर पाएंगे जिन्होंने पहले से HSSC CET Group-C परीक्षा पास कर रखी है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 11 जनवरी 2026 से भरे जाएंगे और 25 जनवरी 2026 आखिरी तारीख होगी। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और 10वीं तक हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए। जो अभ्यर्थी लंबे समय से हरियाणा पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह भर्ती एक सीधा और सही मौका है।

Haryana Police Constable Overview

Haryana Police Constable Notification 2026 एक राज्य स्तरीय भर्ती प्रक्रिया है, जिसे HSSC द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को अवसर दिया गया है। 

भर्ती का नामHaryana Police Constable Notification 2026
आयोगHaryana Staff Selection Commission (HSSC)
पद का नामConstable (GD / GRP)
कुल पद5500
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानहरियाणा
वेतन₹21,700 – ₹69,100 (Level-3)

HSSC Constable Important Dates

इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखें।

नोटिफिकेशन जारी01 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 जनवरी 2026 (11:59 PM)

Haryana Police Constable Vacancy Details

Haryana Police Constable Notification 2026 के अंतर्गत कुल 5500 पद जारी किए गए हैं, जिन्हें विभिन्न कैटिगरी में विभाजित किया गया है।

पद का नामपदों की संख्या
Male Constable (GD)4500
Female Constable (GD)600
Male Constable (GRP)400
कुल पद5500

HSSC Constable Eligibility Criteria 2025

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और अन्य जरूरी शर्तों को पूरा करते हैं। यह भर्ती HSSC के जरिए की जा रही है, इसलिए सभी नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ही लागू होंगे। नीचे eligibility को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि किसी भी aspirant को कन्फ्यूजन न रहे।

पोस्ट का नामन्यूनतम योग्यता
पुलिस कांस्टेबल (GD / IRB / GRP)मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) पास
अतिरिक्त शर्त10वीं या उससे ऊपर की कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय होना जरूरी

अगर आपने 12वीं किसी भी स्ट्रीम (Arts / Science / Commerce) से की है, तो आप पात्र माने जाएंगे।

Age Limit

  • सामान्य (General) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • SC / BC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार 5 साल की छूट मिलेगी
  • आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष तक मानी जाएगी
  • उम्र की गणना आधिकारिक कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी, न कि आवेदन की तारीख से

HSSC Constable Physical Standard 2026

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल मापतौल (PMT) और दौड़ टेस्ट (PST) से गुजरना होता है। ये दोनों टेस्ट क्वालिफाइंग होते हैं, यानी इसमें नंबर नहीं जुड़ते, लेकिन पास होना जरूरी है।

पुरुष उम्मीदवार

वर्गन्यूनतम लंबाईछाती (बिना फुलाए / फुलाकर)
सामान्य वर्ग170 सेमी83–87 सेमी
आरक्षित वर्ग168 सेमी81–85 सेमी

महिला उम्मीदवार

वर्गन्यूनतम लंबाई
सामान्य / OBC / SC158 सेमी
ST156 सेमी

Physical Screening Test

  • पुरुष उम्मीदवार को 2.5 किलोमीटर दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी
  • महिला उम्मीदवार को 1 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
  • भूतपूर्व सैनिकों के लिए 1 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में निर्धारित है

HSSC Constable Application Fee 2026

Haryana Police Constable Notification 2026 में आवेदन शुल्क को लेकर उम्मीदवारों को पूरी राहत दी गई है। इस भर्ती में किसी भी कैटिगरी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

General / OBC₹0
SC / ST / EWS₹0
महिला उम्मीदवार₹0
भुगतान माध्यमलागू नहीं

HSSC Constable Selection Process 2026

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी, ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से योग्य उम्मीदवारों का चयन हो सके।

  • HSSC CET Group-C क्वालिफिकेशन
  • Physical Measurement Test 
  • Physical Efficiency Test 
  • Written Examination (Knowledge Test)
  • Document Verification
  • Medical Examination

HSSC Constable Exam Pattern 2026 

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन CET स्कोर + नॉलेज टेस्ट के आधार पर होता है। सबसे पहले CET के नंबर देखे जाते हैं, उसके बाद नॉलेज टेस्ट लिया जाता है। जो उम्मीदवार इसमें पास होते हैं, उन्हें फिजिकल के लिए बुलाया जाता है।

परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न100
कुल अंक97
परीक्षा समय105 मिनट
नेगेटिव मार्किंगगलत उत्तर पर नहीं
खाली छोड़ने पर कटौतीप्रति प्रश्न 0.97 अंक

Haryana Police Constable Salary

Haryana Police Constable पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

विवरणराशि
Pay LevelLevel-3
बेसिक पे₹21,700
वेतनमान₹21,700 से ₹69,100
अनुमानित इन-हैंड वेतन₹30,000 से ₹38,000

HSSC Constable Online Form 2026

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने HSSC CET Group-C क्वालिफाई किया है।

  • HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • Constable Recruitment 2026 (Advt. 01/2026) लिंक खोलें
  • CET से जुड़ी डिटेल डालकर लॉगिन करें
  • व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण ध्यान से भरें
  • पोस्ट का चयन सही तरीके से करें
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • सबमिट से पहले पूरा फॉर्म एक बार जरूर चेक करें
  • सही होने पर फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें

HSSC Constable Important Links

FAQs-

Q. क्या Haryana Police Constable Notification 2026 में PET अनिवार्य है?

Ans.हाँ, PET अनिवार्य है और यह qualifying nature का होता है।

Q. PET में दौड़ पूरी न करने पर क्या होगा?

Ans.निर्धारित समय में दौड़ पूरी न करने पर उम्मीदवार अयोग्य घोषित किया जाएगा।

Q. क्या इस भर्ती में आवेदन शुल्क देना होगा?

Ans.नहीं, सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

4 thoughts on “Haryana Police Constable Notification 2026: Eligibility, PET Details & 5500 Posts”

Leave a Comment