CSIR NML MTS Recruitment 2026 Notification Out – 10th Pass Govt Job, Apply Online at nml.res.in

CSIR NML MTS Recruitment 2026: सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए 10वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला भर्ती के लिए आवेदन 5 जनवरी से लेकर 6 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

CSIR NML MTS Overview 2026 

विवरणजानकारी
भर्ती का नामCSIR NML MTS Recruitment 2026
नियोजक संगठनCSIR – National Metallurgical Laboratory
पद का नाममल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
विज्ञापन संख्या10/2025
कुल पद22
नौकरी का प्रकारकेंद्र सरकार की नौकरी
वेतनमानलेवल-1 (₹18,000 – ₹56,900 प्रति माह)
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास / संबंधित ट्रेड में ITI
आयु सीमा18 से 25 वर्ष
आयु की गणना6 फरवरी 2026 के आधार पर
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरू5 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि6 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियाCBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल
परीक्षा स्तर10वीं कक्षा
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटnml.res.in

CSIR NML MTS Important Dates 2026 

कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरु होने की तारीख5 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख6 फरवरी 2026
परीक्षा की तारीखजल्द अधिसूचित की जाएगी

CSIR NML MTS Application Fee 2026 

इस भर्ती में आवेदन शुल्क सभी के लिए समान नहीं है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500 का आवेदन शुल्क देना होगा। लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है। आप इस शुल्क को ऑनलाइन तरीके से डिजिटल माध्यम से जमा कर सकते हैं।

CSIR NML MTS Age Limit 2026 

आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 6 फरवरी 2026 को की जाएगी। 

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
SC / STअधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
OBC (NCL)अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
दिव्यांग (PwBD – General)10 वर्ष की छूट
दिव्यांग (PwBD – SC / ST)15 वर्ष की छूट
दिव्यांग (PwBD – OBC NCL)13 वर्ष की छूट
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)केंद्र सरकार के नियमों व निर्देशों के अनुसार

CSIR NML MTS Educational Qualification 2026 

एमटीएस सामान्य पद के लिए आपका 10वीं पास होना काफी है। लेकिन अगर आप विशेष ट्रेड में आवेदन करना चाहते हैं, तो उससे संबंधित आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। आइए देखते हैं कि कौन से ट्रेड के लिए क्या योग्यता चाहिए:

पद कोडविशेषताकुल रिक्तियांजरूरी योग्यता
M01एमटीएस (सामान्य)1410वीं पास
M02एमटीएस (इलेक्ट्रीशियन)2इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई
M03एमटीएस (बढ़ई)1बढ़ई में आईटीआई
M04एमटीएस (फिटर)1फिटर में आईटीआई
M05एमटीएस (प्लंबर)1प्लंबर में आईटीआई
M06एमटीएस (एसी व रेफ्रिजरेशन)1एसी व रेफ्रिजरेशन में आईटीआई
M07एमटीएस (कोपा)2कोपा में आईटीआई

CSIR NML MTS Selection Process 2026 

CSIR NML MTS भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • शॉर्ट लिस्टिंग
  • कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

CSIR NML MTS Exam Pattern 2026 

परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर पर ली जाएगी और सभी सवाल बहुविकल्पीय (ऑब्जेक्टिव) होंगे। कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे जो 450 अंकों के होंगे। आपको इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट दिया जाएगा, और हर सही जवाब के लिए 3 अंक दिए जाते है ,इसलिए बहुत सोच-समझकर जवाब दें। परीक्षा का स्तर 10वीं कक्षा जैसा होगा और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मिलेगा।

भागविषयकुल सवालपूरे अंक
भाग-1सामान्य बुद्धिमत्ता2575 
भाग-2संख्यात्मक योग्यता2575 
भाग-3सामान्य जागरूकता50150
भाग-4अंग्रेजी भाषा50150 

How to Apply CSIR NML MTS Recruitment 2026

  • सबसे पहले सीएसआईआर राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की आधिकारिक वेबसाइट nml.res.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
  • इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज हाल की फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

CSIR NML MTS Official Links 

FAQs-

Q. CSIR NML MTS Recruitment 2026 क्या है?

A.CSIR – National Metallurgical Laboratory ने साल 2026 के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

Q. CSIR NML MTS Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करना होगा?

A.अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट nml.res.in के जरिए करना होगा।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment