BSNL Recruitment 2026: 120 Senior Executive Trainee Vacancy, Apply Online Now

BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी यानी SET की पोस्ट पर नई भर्ती निकाली है। इस बार कुल 120 खाली पदों को भरा जा रहा हैं जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 7 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। आइए, इस भर्ती से जुड़ी सभी अहम जानकारियां समझते हैं।

BSNL Recruitment 2026 – Overview 

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाभारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)
पद का नामSenior Executive Trainee (SET)
कुल पद120
स्ट्रीमTelecom (95), Finance (25)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू5 फरवरी 2026
अंतिम तिथि7 मार्च 2026
परीक्षा तिथि29 मार्च 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटbsnl.co.in

BSNL Recruitment 2026 – Important Dates 

BSNL ने इस भर्ती के लिए सभी महत्वपूर्ण तारीखों की एक पूरी लिस्ट जारी की है। ताकि आप आसानी से समझ सकें कि कब क्या करना है।

इवेंट्सतारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख29 जनवरी 2026
ऑनलाइन अप्लाई शुरू5 फरवरी 2026
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख7 मार्च 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार8 से 15 मार्च 2026
एडमिट कार्ड जारीमार्च 2026 का तीसरा हफ्ता
लिखित परीक्षा29 मार्च 2026

BSNL Recruitment 2026 Application Fee

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको फीस जमा करनी होगी। यह फीस आपकी कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। याद रहे, फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकती है और बिना फीस का कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कैटेगरीएग्जाम फीस
OC (ओपन कैटेगरी)Rs. 1000/-
SC/ST/PwBDRs. 500/-

BSNL Recruitment 2026 Vacancy Details 

इस भर्ती के तहत कुल 120 पद खाली हैं। लेकिन ये पद दो अलग-अलग स्ट्रीम्स में बंटे हुए हैं – टेलीकॉम और फाइनेंस। टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए 95 पद हैं, जबकि फाइनेंस स्ट्रीम के लिए 25 पद ह। इसके अलावा, हर कैटेगरी के लिए भी अलग-अलग संख्या में पद आरक्षित हैं। आइए, नीचे दी गई टेबल से सभी कैटेगरी के लिए वैकेंसी की पूरी जानकारी देख लेते हैं:

कैटेगरीटेलीकॉम स्ट्रीमफाइनेंस स्ट्रीमकुल
ओपन401151
SC14418
ST729
OBC25631
EWS9211
कुल9525120

BSNL Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

BSNL इस पद के लिए कुछ शर्तें रखता है। आपके पास जरूरी शिक्षा की डिग्री और सही उम्र होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन इस जॉब के लिए आवेदन दे सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

  • टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए: आपके पास इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री (BE/BTech) होनी चाहिए कम से कम 60% अंकों के साथ। यह डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में हो सकती है। इसके अलावा इन सब्जेक्ट्स का कोई कॉम्बिनेशन भी चल सकता है।
  • फाइनेंस स्ट्रीम के लिए: आपको चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) होना जरूरी है।

उम्र की सीमा

7 मार्च 2026 को आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित कैटेगरी के लिए सरकार के नियमों के अनुसार कुछ छूट दी जाती है। आइए, विभिन्न कैटेगरीज के लिए उम्र सीमा को समझते हैं:

कैटेगरीअधिकतम उम्र
अनारक्षित / EWS / OBC (CL)30 साल
OBC (NCL)33 साल
SC/ST35 साल
PwBD (जनरल/EWS/OBC)40 साल
PwBD (OBC)43 साल
PwBD (SC/ST)45 साल

BSNL Recruitment 2026 Selection Process

BSNL उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक बेहद कठोर प्रक्रिया अपनाता है। इस भर्ती के तहत भी वही नियम लागू होंगे। पहले आपको एक लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जो कंप्यूटर पर ली जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

BSNL Recruitment 2026 Exam Pattern

परीक्षा की बनावट को समझना ज़रूरी है ताकि आप सही तरीके से तैयारी कर सकें। इस परीक्षा में कुल 200 सवाल होंगे, जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट और तकनीकी विषय दोनों शामिल हैं। आपको 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिया जाएगा। हर सही जवाब के लिए आपको 1 अंक मिलेगा, लेकिन हर गलत जवाब के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

विषयअंक
एप्टीट्यूड40
तकनीकी विषय160
कुल200

BSNL Recruitment 2026 Salary Structure 

सरकारी नौकरी में सबसे अच्छी चीज़ होती है आकर्षक सैलरी पैकेज और नौकरी की सुरक्षा। BSNL में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की सैलरी IDA पे स्केल E3 के हिसाब से तय की जाती है। मूल वेतन 24,900 रुपये से शुरू होकर 50,500 रुपये तक जाता है। इसके अलावा आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और भी बहुत सारे अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

पैरामीटरविवरण
पे स्केलE3
वेतनRs. 24,900 से Rs. 50,500

How To Apply For BSNL Recruitment 2026 

अगर आप BSNL के इस पद के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। यह तरीका काफी आसान है।

  1. सबसे पहले BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट https://bsnl.co.in/ खोलें।
  2. होमपेज के ऊपर आपको ‘About Us’ सेक्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
  3. एक ड्रॉप-डाउन मेनू खुलेगा। यहां से ‘Jobs’ ऑप्शन को चुनें।
  4. अब आप ‘BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी रिक्रूटमेंट 2026’ को ढूंढें।
  5. ‘Click Here’ लिंक पर क्लिक करें। यह आपको ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर ले जाएगा।
  6. अब अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  7. आपको ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
  8. इन डिटेल्स से अपने डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
  9. अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन फीस भरें।
  10. आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें। बस इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है।

BSNL Recruitment 2026 Official Links

FAQs-

Q. BSNL SET 2026 के लिए आवेदन कहां से करें?

A.उम्मीदवार BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q. BSNL SET आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

A. आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 मार्च 2026 है।

Q. BSNL SET 2026 के लिए उम्र सीमा क्या है?

A.उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

रिज़र्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment