Assam Forest Guard Recruitment 2026: 789 Vacancies, Physical Test & Selection Process

Assam Forest Guard Recruitment 2026: SLPRB, Assam ने Assam Forest Department के लिए Assam Forest Guard भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 17 जनवरी 2026 को जारी किया है। इस भर्ती के जरिए वन विभाग में अलग-अलग पदों पर कुल 789 वैकेंसी भरी जाएंगी।

इस भर्ती में Forest Guard, Forester Grade-I और Game Watcher के पद शामिल हैं। न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि Forester Grade-I के लिए ग्रेजुएशन मांगी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 22 जनवरी 2026 से शुरू  है।

Assam Forest Guard Overview 2026 

भर्ती का नामAssam Forest Guard Recruitment 2026
भर्ती बोर्डState Level Police Recruitment Board (SLPRB), Assam
विभागAssam Forest Department
पदों के नामForest Guard, Forester Grade-I, Game Watcher
कुल पद789
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरूजनवरी 2026
न्यूनतम योग्यता12वीं पास / ग्रेजुएशन (पद के अनुसार)
चयन प्रक्रियाPET, PST, लिखित परीक्षा, मेडिकल, वॉकिंग टेस्ट
नौकरी का स्थानअसम
आधिकारिक वेबसाइटslprbassam.in

Assam Forest Guard Important Dates 2026 

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी17 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू22 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तारीख22 फरवरी 2026
फॉर्म एडिट करने का मौकाअंतिम तारीख के बाद 5 दिन तक (27 फरवरी 2026 तक)
एडमिट कार्ड जारीजल्द सूचना दी जाएगी
फिजिकल टेस्ट / लिखित परीक्षाजल्द सूचना दी जाएगी

Assam Forest Guard Eligibility Criteria 2026 

Assam Forest Guard भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी। 

यह भर्ती Forest Department के अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है, इसलिए हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 

पद का नामन्यूनतम योग्यता
Forest Guardकिसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
Forester Grade-Iकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
Game Watcherआधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित योग्यता

Age Limit

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए
  • अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी
  • OBC, PwBD और अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार age relaxation का लाभ मिलेगा
  • उम्मीदवार की उम्र की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ तारीख के आधार पर की जाएगी

Assam Forest Guard Vacancy Details 2026  

Assam Forest Department में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Assam Forest Guard भर्ती 2026 एक काम की अपडेट है। इस भर्ती को SLPRB Assam ने जारी किया है, जिसमें Forest Guard, Forester Grade-I और Game Watcher जैसे फील्ड पोस्ट शामिल हैं। कुल 789 पदों पर भर्ती होनी है।

पद का नामपदों की संख्या
Forest Guard617
Forester Grade-I122
Game Watcher50
कुल पद789

Assam Forest Guard Physical Standard 2026 

Assam Forest Guard भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा से पहले फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल टेस्ट सबसे अहम स्टेज होता है। इसमें हाइट, चेस्ट, दौड़ और वॉकिंग टेस्ट देखा जाता है। अगर कोई उम्मीदवार फिजिकल में फेल होता है, तो आगे का मौका नहीं मिलता। इसलिए पहले से साफ पता होना जरूरी है कि क्या-क्या मानक पूरे करने होंगे।

कैटेगरीपुरुष हाइटमहिला हाइटचेस्ट (पुरुष)
General / OBC / MOBC / SC163 सेमी150 सेमी79 सेमी (नॉर्मल), 84 सेमी (फुलाव)
ST(P) / ST(H)153 सेमी145 सेमी79 सेमी (नॉर्मल), 84 सेमी (फुलाव)

Physical Efficiency Test

  • पुरुष उम्मीदवार को 3200 मीटर दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी
  • महिला उम्मीदवार को 1600 मीटर दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी
  • पुरुषों के लिए लॉन्ग जंप कम से कम 335 सेमी
  • महिलाओं के लिए लॉन्ग जंप कम से कम 244 सेमी

Walking Test

  • पुरुष उम्मीदवार को 26 किलोमीटर पैदल चलना होगा (4 घंटे में)
  • महिला उम्मीदवार को 16 किलोमीटर पैदल चलना होगा (4 घंटे में)

Assam Forest Guard Physical Standard 2026

Assam Forest Guard भर्ती में चयन से पहले उम्मीदवारों को तय Physical Standard और Physical Efficiency Test पूरा करना जरूरी होता है। ये मानक फील्ड ड्यूटी के लिए शारीरिक क्षमता जांचने के लिए रखे गए हैं।

मापदंडपुरुष (Gen/OBC/SC)महिला (Gen/OBC/SC)पुरुष (ST)महिला (ST)
Height (cm)163150153145
Chest Normal (cm)7979
Chest Expanded (cm)8484
Running3200 m / 14 min1600 m / 8 min3200 m / 14 min1600 m / 8 min
Long Jump335 cm244 cm335 cm244 cm
Walking Test26 km / 4 hrs16 km / 4 hrs26 km / 4 hrs16 km / 4 hrs

Important Points

  • Chest measurement केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए लागू है
  • सभी physical events में तय मानक पूरा करना अनिवार्य है
  • किसी एक test में फेल होने पर उम्मीदवार अयोग्य माना जाएगा
  • Weight height के अनुपात में होना चाहिए
  • माप official उपकरणों से ली जाती है

Assam Forest Guard Salary 2026

Assam Forest Guard पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार Pay Band-2 में सैलरी मिलती है। इसमें बेसिक पे के साथ ग्रेड पे और अन्य सरकारी भत्ते शामिल होते हैं, जिससे कुल मासिक वेतन अच्छा बन जाता है।

PostPay ScaleGrade Pay
Forest Guard14000 – 700005600
Forester Grade-I14000 – 700006400
Game Watcher14000 – 700005600

Important Points

  • सैलरी राज्य सरकार के वेतन नियमों के अनुसार दी जाती है
  • ग्रेड पे पद के अनुसार अलग-अलग होता है
  • महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते अलग से मिलते हैं
  • हर साल वार्षिक वेतन वृद्धि लागू होती है
  • सभी भुगतान पूरी तरह सरकारी नियमों के तहत होते है

Application Process Assam Forest Guard 2026

Assam Forest Guard भर्ती का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होता है। उम्मीदवारों को SLPRB Assam की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भरना होता है। आवेदन करते समय सही जानकारी और वैध दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है।

  • आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएँ
  • नए उम्मीदवार पहले New Registration करें
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Application ID और DOB से लॉगिन करें
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें
  • पोस्ट प्रेफरेंस ध्यान से चुनें
  • आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करें
  • सबमिट के बाद Acknowledgement Slip डाउनलोड कर लें

Important Links Assam Forest Guard 2026

Faqs-

Q. पुराना Employment Exchange रजिस्ट्रेशन मान्य रहेगा या नया बनवाना पड़ेगा?

Ans. पुराना रजिस्ट्रेशन मान्य है, बस वह एक्टिव होना चाहिए। एक्सपायर या डिएक्टिव रजिस्ट्रेशन होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

Q. अगर अपलोड की गई फोटो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में मैच नहीं हुई तो क्या होगा?

Ans. फोटो मैच न होने पर कैंडिडेचर कैंसिल हो सकती है। इसलिए हाल की, साफ और सही साइज की फोटो ही अपलोड करे

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

4 thoughts on “Assam Forest Guard Recruitment 2026: 789 Vacancies, Physical Test & Selection Process”

  1. Эта статья для ознакомления предлагает читателям общее представление об актуальной теме. Мы стремимся представить ключевые факты и идеи, которые помогут читателям получить представление о предмете и решить, стоит ли углубляться в изучение.
    Получить дополнительную информацию – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/

    Reply

Leave a Comment