RRB Group D Recruitment 2026: Complete Details & Latest Updates

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 30 जनवरी 2026 को CEN 09/2025 के तहत RRB Group D Notification 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के अलग-अलग रेलवे ज़ोन में लेवल-1 पदों के लिए कुल 22,082 पद निकाली गई हैं।

Latest Update: 7 फरवरी 2026 को RRB ने Category-wise Revised Vacancy Notice जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले से apply किया है, वे अपनी RRB और Post Preference को modify कर सकते हैं।

यह भर्ती अभियान 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

RRB Group D Recruitment 2026 Important Dates

EventDate
नोटिफिकेशन जारी30 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि2 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक)
Fee Payment की अंतिम तिथि4 मार्च 2026
Application Correction Window5 से 14 मार्च 2026
Category-wise Revised Vacancy Notice7 फरवरी 2026
CBT परीक्षा तिथिजल्द घोषित की जाएगी (Expected: मई-सितंबर 2026)

RRB Group D Recruitment 2026 Application Fee

Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित RRB Group D Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क category-wise अलग-अलग रखा गया है। खास बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने पर fee का कुछ हिस्सा refund भी किया जाता है।

CategoryApplication FeeRefund (After CBT)Net Fee
General / OBC₹500₹400₹100
SC / ST / EBC₹250₹250₹0
Female / Transgender / Ex-Servicemen / Minorities₹250₹250₹0
PwBD (Divyang)₹250₹250₹0

RRB Group D Recruitment 2026 Eligibility Criteria

Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा जारी RRB Group D Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Age, Qualification से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।

Educational Qualification (RRB Group D 2026)

RRB Group D Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार के पास नीचे दी गई किसी एक योग्यता का होना अनिवार्य है:

  • 10th Pass – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से
  • ITI – NCVT / SCVT से मान्यता प्राप्त
  • Apprenticeship – Course Completed Act Apprenticeship (CCAA)
  • NAC – NCVT द्वारा जारी National Apprenticeship Certificate
  • Diploma/Degree in Engineering (अगर applicable हो)

Age Limit

  • आपकी उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • Age की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी
  • OBC (NCL) को 3 वर्ष और SC / ST को 5 वर्ष की छूट मिलेगी
  • PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट (General/OBC के लिए), 13 वर्ष (OBC), 15 वर्ष (SC/ST)
  • Ex-Servicemen को service के अनुसार छूट

RRB Group D Vacancy Details 2026 

Total Posts: 22,082 (CEN 09/2025)

Post NameVacancies (Approx)
Track Maintainer-IV9,350+
Pointsman-B4,843+
Assistant (S&T)1,257+
Assistant (C&W)962+
Assistant Loco ShedVarious
Assistant OperationsVarious
Other Assistant PostsVarious

RRB Group D Exam Pattern 2026

Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित RRB Group D 2026 परीक्षा तीन चरणों में होती है: CBT, PET और Document Verification। नीचे लिखित परीक्षा (CBT) का पूरा pattern आसान तरीके से समझाया गया है।

Exam Pattern 

SectionQuestionsMarks
General Science2525
Mathematics2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100

Important Points

  • Computer Based Test (CBT) में परीक्षा होगी
  • समय अवधि 90 मिनट होगी (PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट)
  • सभी प्रश्न Objective type (MCQ) होंगे
  • सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी
  • परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध: English, Hindi, Bengali, Assamese, Kannada, Gujarati, Konkani, Manipuri, Malayalam, Marathi, Punjabi, Odia, Tamil, Urdu, Telugu

Qualifying Marks (Approximate)

  • UR/EWS: 40%
  • OBC (NCL): 30%
  • SC/ST: 30%

Exam Shifts (3 shifts per day)

  • Morning Shift: 9:00 AM – 10:30 AM
  • Afternoon Shift: 12:45 PM – 2:15 PM
  • Evening Shift: 4:30 PM – 6:00 PM / 5:00 PM – 6:30 PM

RRB Group D Physical & Medical Standards

Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा Group D भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) और Medical Standards को qualify करना जरूरी है। PET केवल qualifying nature का होता है – मतलब सिर्फ pass/fail होता है, marks नहीं मिलते।

Physical Efficiency Test (PET)

CategoryTaskStandard
MaleWeight Carry35 kg वजन, 100 मीटर, 2 मिनट में
MaleRunning1000 मीटर, 4 मिनट 15 सेकंड में
FemaleWeight Carry20 kg वजन, 100 मीटर, 2 मिनट में
FemaleRunning1000 मीटर, 5 मिनट 40 सेकंड में

Medical Standards

  • Distance vision: 6/6 और Near vision: Sn. 0.6, 0.6 बिना चश्मे के
  • Medical fitness categories A1, A2, A3, B1, B2, C1 और C2 लागू होती हैं
  • Final medical fitness post और duty के अनुसार तय की जाती है
  • Color vision normal होनी चाहिए (कुछ posts के लिए)

RRB Group D Salary Structure 2026

Railway Recruitment Board (RRB) के अंतर्गत Group D पदों की सैलरी 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार निर्धारित की जाती है। यह Level-1 (Pay Matrix) की सरकारी नौकरी होती है, जिसमें उम्मीदवारों को Basic Pay के साथ कई तरह के भत्ते (Allowances) भी दिए जाते हैं।

ComponentAmount
Pay LevelLevel-1 (7th CPC)
Basic Pay₹18,000
Dearness Allowance (DA)लगभग ₹3,000+ (Current rate के अनुसार)
House Rent Allowance (HRA)8% से 24% (Posting पर निर्भर – Metro/Non-Metro)
Travel AllowanceLocation के अनुसार
In-Hand Salary₹22,000 – ₹25,000 (लगभग)

RRB Group D Recruitment 2026 Application Process

Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित RRB Group D 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह online होगी। उम्मीदवार तय dates के अंदर अपने संबंधित RRB region की website से फॉर्म भर सकते हैं।

Step-by-Step Process

Step 1: अपने RRB zone की official website पर जाएं (www.rrbapply.gov.in)

Step 2: “RRB Group D Online Form 2026” या “CEN 09/2025” लिंक पर क्लिक करें

Step 3: Email ID और Mobile Number से registration करें (यह बाद में change नहीं होगा)

Step 4: Login करें और Personal details, Educational qualification, Category आदि भरें

Step 5: जरूरी documents upload करें:

  • Passport size photo (recent)
  • Signature (digital)
  • Category certificate (अगर applicable हो)
  • Educational certificates

Step 6: Post Preference और RRB Zone select करें (सावधानी से चुनें)

Step 7: Category के अनुसार application fee pay करें (online mode में)

Step 8: सभी details को review करें

Step 9: Final submit करें और application का print/PDF save रखें

Step 10: Registration Number और Password सुरक्षित रखें

RRB Group D Recruitment 2026 Important Links

FAQs – Frequently Asked Questions

Q1. क्या ITI / NAC उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में कोई अतिरिक्त लाभ मिलता है?

Ans. नहीं। CBT परीक्षा में 10वीं पास और ITI / NAC सभी उम्मीदवारों को समान स्तर पर माना जाता है। किसी भी अभ्यर्थी को अलग से अतिरिक्त अंक, छूट या प्राथमिकता नहीं दी जाती। CBT पूरी तरह से merit और performance के आधार पर होती है।

Q2. RRB Group D 2026 में कितने पद हैं?

Ans. RRB Group D CEN 09/2025 में कुल 22,082 Level-1 posts हैं। 7 फरवरी को revised category-wise vacancy notice जारी की गई है।

Q3. क्या एक से ज्यादा RRB Zone में apply कर सकते हैं?

Ans. नहीं। Multiple applications करने पर disqualification हो जाएगी। केवल एक RRB Zone में ही apply करें।

Q4. RRB Group D का exam कब होगा?

Ans. CBT exam date अभी announced नहीं हुई है। Expected timeline मई-सितंबर 2026 के बीच है। Official date जल्द ही घोषित की जाएगी।

Q5. Application fee refund कब मिलेगा?

Ans. CBT exam में appear होने के बाद refund amount account में credit किया जाएगा (bank charges deduct करके)।

Q6. PET में fail होने पर क्या होगा?

Ans. PET qualifying nature का है। Fail होने पर next stage के लिए eligible नहीं होंगे। CBT में अच्छे marks लाने के बाद भी PET pass करना जरूरी है।

Q7. Application correction में क्या-क्या change कर सकते हैं?

Ans. Correction window (5-14 March) में limited changes allowed हैं। Mobile number और Email ID change नहीं कर सकते।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

6 thoughts on “RRB Group D Recruitment 2026: Complete Details & Latest Updates”

Leave a Comment