IB MTS Recruitment 2026 Admit Card: Direct Link, Exam Schedule & Rules

IB MTS Recruitment 2026 Admit Card: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा MTS भर्ती परीक्षा के लिए 24 जनवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने समय पर आवेदन किया है, वे ऑफिसियल वेबसाइट से अपना IB MTS Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी दी होती है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को इसे समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए।

IB MTS Admit Card Overview 2026 

भर्ती का नामIB MTS Recruitment 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाMinistry of Home Affairs (Intelligence Bureau)
पद का नामMulti Tasking Staff (MTS)
परीक्षा का स्तरराष्ट्रीय स्तर
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
Tier-1 परीक्षा तिथि27 जनवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटmha.gov.in

IB MTS Admit Card Important Dates 2026 

आवेदन शुरू22 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि14 दिसंबर 2025
एग्जाम सिटी स्लिप जारी08 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड जारी24 जनवरी 2026
IB MTS परीक्षा तिथि (Tier 1)27 जनवरी 2026

IB MTS Admit Card Application Fee 2026 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹650
SC / ST₹550
सभी महिला उम्मीदवार₹550

IB MTS Eligibility Criteria 2026

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की MTS भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को Eligibility Criteria, खासकर आयु सीमा को ध्यान से समझना चाहिए। IB द्वारा तय नियमों के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।

आयु की गणना 14 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

Post NameEducation Qualification
MTS (Multi Tasking Staff)किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास

Age Relaxation

  • SC / ST उम्मीदवार सामान्य आयु सीमा से 5 साल तक अधिक हो सकते हैं।
  • OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट मिलती है।
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) को उनकी कैटेगरी के अनुसार 10 से 15 साल तक की अतिरिक्त राहत दी जाती है।
  • विधवा या तलाकशुदा महिलाएं निर्धारित शर्तों के अनुसार 35 से 40 वर्ष तक आवेदन कर सकती हैं।
  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) को आयु में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक दी जाती है।

IB MTS Exam Pattern 2026

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की MTS भर्ती परीक्षा 2026 दो चरणों (Tier-1 और Tier-2) में आयोजित की जाती है। चयन के लिए उम्मीदवारों को पहले Tier-1 लिखित परीक्षा पास करनी होती है, उसके बाद Tier-2 डिस्क्रिप्टिव टेस्ट लिया जाता है। 

Tier-1 Exam Pattern

परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
प्रश्नों की संख्या100
कुल अंक100
समय अवधि60 मिनट
प्रश्न प्रकारObjective (MCQ)
General Awareness40 प्रश्न – 40 अंक
Quantitative Aptitude20 प्रश्न – 20 अंक
Reasoning Ability20 प्रश्न – 20 अंक
English Language20 प्रश्न – 20 अंक
  • हर सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाता है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक कटौती की जाएगी।

Tier-2 Exam Pattern

परीक्षा मोडडिस्क्रिप्टिव
कुल अंक50
समय अवधि60 मिनट
क्वालिफाइंग मार्क्स50 में से 20 अंक
विषयइंग्लिश (Essay / Letter / Paragraph आदि)

Important Points

  • Tier-1 परीक्षा मेरिट के लिए निर्णायक होती है।
  • Tier-2 केवल क्वालिफाइंग है, इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

IB MTS Admit Card Download 2026 

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने MTS परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब IB MTS Admit Card 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले Ministry of Home Affairs (MHA) की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से जुड़े सेक्शन में प्रवेश करें।
  • वहां उपलब्ध IB MTS Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / यूजर आईडी और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड तुरंत स्क्रीन पर खुल जाएगा

IB MTS Official Links 2026 

Faqs-

Q. अगर पासवर्ड या रजिस्ट्रेशन नंबर भूल जाएं तो एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
Ans. लॉगिन पेज पर दिए गए “Forgot Password” या “Forgot Registration” विकल्प से विवरण दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

3 thoughts on “IB MTS Recruitment 2026 Admit Card: Direct Link, Exam Schedule & Rules”

Leave a Comment