UPSSSC Junior Assistant Exam City Slip 2026 Released: Check Exam City Details

UPSSSC Junior Assistant Exam City Slip 2026: ने Junior Assistant परीक्षा की Exam City Slip 22 जनवरी 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा का शहर देख सकते हैं। Junior Assistant की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कराई जाएगी, जिनमें आगरा, लखनऊ और वाराणसी जैसे शहर शामिल हैं। City Slip से उम्मीदवारों को यह पहले ही पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे यात्रा और ठहरने की तैयारी समय रहते कर सकें।

UPSSSC Junior Assistant Exam City Slip Overview 2026

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामजूनियर असिस्टेंट
कुल पद3284
विज्ञापन संख्या12-Exam/2024
Exam City Slip जारी22 जनवरी 2026
परीक्षा की तारीख1 फरवरी 2026
Exam City Slip का उद्देश्यपरीक्षा का शहर/जिला बताना
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Junior Assistant Important Dates

आवेदन शुरू होने की तारीख23 दिसंबर 2024
आवेदन की अंतिम तारीख22 जनवरी 2025
Exam City Slip जारी22 जनवरी 2026
परीक्षा की तारीख1 फरवरी 2026
Admit Card जारीपरीक्षा से पहले

UPSSSC Junior Assistant Eligibility & Vacancy 2026

UPSSSC Junior Assistant भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है, जो 12वीं पास हैं और सरकारी कार्यालयों में क्लर्क/असिस्टेंट लेवल की नौकरी चाहते हैं। इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और टाइपिंग स्किल जैसे कुछ जरूरी मानदंड तय किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Junior Assistantमान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास + CCC सर्टिफिकेट + UPSSSC PET 2023 स्कोर
Junior Clerk12वीं / इंटर पास + CCC सर्टिफिकेट + हिंदी 25 WPM / अंग्रेजी 30 WPM टाइपिंग
Typist (समकक्ष पद)12वीं पास + CCC सर्टि फिकेट + टाइपिंग स्पीड अनिवार्य
Junior Assistant (Office Use)12वीं पास, कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और PET क्वालिफाई

Age Limit 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी
  • आयु की गणना आधिकारिक कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी

UPSSSC Junior Assistant Exam Pattern 2026

UPSSSC Junior Assistant परीक्षा में लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल होता है। लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को आगे टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

विषयप्रश्नअंक
हिंदी ज्ञान एवं लेखन क्षमता3030
सामान्य बुद्धिमत्ता1515
सामान्य ज्ञान2020
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी1515
उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान2020
कुल100100
  • परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होती है और सभी प्रश्न MCQ आधारित होते हैं
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं
  • पूरे पेपर के लिए कुल 100 अंक निर्धारित होते हैं
  • परीक्षा को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है
  • हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है
  • प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होता है

Download UPSSSC Junior Assistant Exam City Slip 2026

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Examination / Notifications सेक्शन में जाएं
  • “Advt No. 12-Examination/2024 – Junior Assistant Main Exam City Information” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड भरें
  • सभी जानकारी सबमिट करते ही आपकी Exam City Slip डाउनलोड हो जाएगी

Important Links

Faqs-

Q. सिटी स्लिप में दिया गया शहर बहुत दूर है, क्या उसे बदला जा सकता है?
Ans. नहीं। एग्जाम सिटी जारी होने के बाद उसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाता। आयोग इस पर सुधार का विकल्प नहीं देता।

Q. अगर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड हो गई है लेकिन एडमिट कार्ड नहीं आया है, तो क्या परीक्षा में बैठ सकते हैं?
Ans. नहीं। एग्जाम सिटी स्लिप केवल शहर की जानकारी देती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होता है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment