MP ITI Training Officer 2026 Recruitment: 1120 Government Posts with Trade-Wise Eligibility

MP ITI Training Officer 2026 Recruitment: MPESB ने साल 2026 में ITI Training Officer पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत आने वाले सरकारी ITI संस्थानों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1120 पदों पर Training Officer की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें अलग-अलग ट्रेड से जुड़े पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित ट्रेड में ITI / डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है,यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा मौका है जो ITI बैकग्राउंड से हैं और मध्य प्रदेश में स्थायी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।

MP ITI Training Officer Overview 2026 

भर्ती बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
भर्ती का नामMP ITI Training Officer भर्ती 2026
पद का नामITI Training Officer (प्रशिक्षण अधिकारी)
कुल पद1120
जॉब लोकेशनमध्य प्रदेश (सरकारी ITI संस्थान)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरू17 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
न्यूनतम योग्यतासंबंधित ट्रेड में ITI / Diploma / Degree
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन

MP ITI Training Officer Important Dates 2026

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख15 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू17 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
फॉर्म में सुधार (Correction Window)1 से 5 फरवरी 2026
परीक्षा शुरू होने की तारीख27 फरवरी 2026 से
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पहले (फरवरी 2026 में संभावित)

MP ITI Training Officer Application Fee 2026 

General / Unreserved₹500
SC / ST / OBC / EWS / PwD (MP निवासी)₹250
फॉर्म सुधार (Correction Charge)₹20
पोर्टल शुल्क (Kiosk से)₹60
पोर्टल शुल्क (Registered Citizen User)₹20

Important Points 

  • Direct Recruitment (Backlog) पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा
  • Fee एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं की जाती
  • भुगतान Online (Debit Card, Credit Card, Net Banking) या E-Challan से किया जा सकता है
  • Correction fee सिर्फ तभी लगेगी जब आप फॉर्म में बदलाव करेंगे

MP ITI Training Officer Post-wise Eligibility 2026

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा MP ITI Training Officer भर्ती 2026 के तहत सरकारी ITI संस्थानों में प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के लिए कुल 1120 पद रखे गए हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जिन्होंने ITI, Diploma या Engineering से पढ़ाई की है और Teaching लाइन में सरकारी नौकरी चाहते हैं।

Post NameTotal PostsEducational Qualification
ITI Training Officer1120संबंधित ट्रेड में ITI (NCVT/SCVT) / NAC या Diploma / Degree (Engineering / Technology)। कुछ ट्रेड (जैसे COPA) के लिए PGDCA / BCA / MCA / CS / IT Degree भी मान्य

Age Limit 

  • आवेदन करने की सबसे कम उम्र 18 साल होनी चाहिए
  • General (UR) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है
  • SC / ST / OBC / महिला / PwD उम्मीदवारों को 5 साल की उम्र में छूट दी जाएगी
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अधिकतम 45 साल तक आवेदन कर सकते हैं
  • उम्र की गणना नोटिफिकेशन में दी गई कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी

MP ITI Training Officer Exam Pattern 2026

MP ITI Training Officer भर्ती के लिए परीक्षा ऑनलाइन (CBT मोड) में कराई जाएगी। यह परीक्षा खास तौर पर इस तरह बनाई गई है कि उम्मीदवार की trade knowledge के साथ-साथ basic aptitude भी चेक की जा सके। पेपर कुल 100 अंकों का होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, जो ITI background वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की बात है।

SectionSubject / AreaQuestionsMarks
Part AGeneral Knowledge, Maths, Science, Reasoning, Computer2525
Part BTrade-Related Technical Subject7575
Total100100

Important Points 

  • परीक्षा का समय 2 घंटे रहेगा
  • सभी प्रश्न Objective (MCQ) होंगे
  • हर सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा
  • गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा
  • Part B के प्रश्न उसी ट्रेड से पूछे जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवार ने आवेदन किया है
  • Merit लिस्ट पूरी तरह लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनेगी

MP ITI Training Officer Selection Process 2026

MP ITI Training Officer भर्ती में चयन प्रक्रिया सीधी और transparent रखी गई है। इसमें किसी तरह का इंटरव्यू नहीं होता, जिससे चयन पूरी तरह merit आधारित रहता है। उम्मीदवार का चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के अंकों पर किया जाता है, इसके बाद केवल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

चरण 1लिखित परीक्षा (CBT)100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा
चरण 2दस्तावेज़ सत्यापनओरिजिनल डॉक्यूमेंट की जांच

MP ITI Training Officer Salary Structure

MP ITI Training Officer पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को Pay Level-8 के तहत वेतन दिया जाता है। यह एक स्थायी सरकारी नौकरी है, जिसमें शुरुआती वेतन से लेकर समय के साथ अच्छा salary growth मिलता है। भर्ती नियमों के अनुसार शुरुआत में probation period लागू रहता है, उसके बाद पूरा वेतन और सभी भत्ते मिलते हैं।

Salary₹32,800 – ₹1,03,600
Probation Period3 Years

How To Apply MP ITI Training Officer 2026

MP ITI Training Officer भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। फॉर्म भरते समय सही जानकारी देना बहुत जरूरी है, क्योंकि आगे चलकर यही details document verification में check की जाती हैं।

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
  • होमपेज पर “ITI Training Officer Recruitment 2026” से जुड़ा लिंक खोलें
  • अगर पहले से प्रोफाइल नहीं बनी है तो basic details डालकर registration पूरा करें
  • Login करने के बाद आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें
  • अपनी trade, परीक्षा केंद्र और personal details सही-सही चुनें
  • फोटो, signature और जरूरी certificates तय format में upload करें
  • आवेदन शुल्क online mode में जमा करें
  • Final submit के बाद आवेदन फॉर्म का print या PDF जरूर सुरक्षित रखें

Important Links MP ITI Training Officer 2026

FAQs-

Q. अगर मेरी ITI NCVT है और ट्रेड नाम notification से थोड़ा अलग है, तो क्या फॉर्म reject हो सकता है?

Ans. नहीं, अगर आपका ट्रेड syllabus और duration से match करता है तो आमतौर पर reject नहीं होता। फिर भी अंतिम निर्णय document verification में लिया जाता है।

Q. Exam में non-technical section का level किस level का आता है?

Ans. पिछले exams के अनुसार ये सवाल 10वीं स्तर के होते हैं, लेकिन time pressure ज़्यादा रहता है, इसलिए speed ज्यादा matter करती है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

5 thoughts on “MP ITI Training Officer 2026 Recruitment: 1120 Government Posts with Trade-Wise Eligibility”

Leave a Comment