HTET 2026 Official Notification Released: Exam Pattern, Dates & Eligibility

HTET 2026 Official Notification Released: का नोटिफिकेशन हरियाणा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। यह भर्ती Board of School Education Haryana (BSEH / HBSE) द्वारा आयोजित की जाती है। नोटिफिकेशन दिसंबर 2025 में जारी किया गया है।

इस परीक्षा के ज़रिए PRT, TGT और PGT लेवल के लिए पात्रता तय की जाती है। HTET कोई सीधी नौकरी नहीं देता, लेकिन इसे पास किए बिना हरियाणा में सरकारी टीचर की भर्ती में आवेदन नहीं किया जा सकता। इस परीक्षा में कुल पदों की संख्या तय नहीं होती, क्योंकि यह केवल eligibility test है।

योग्यता की बात करें, तो न्यूनतम 12वीं / ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ संबंधित Teacher Training Course (D.El.Ed / B.Ed) होना ज़रूरी है।
न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है और अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है।

HTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं, इसलिए जो उम्मीदवार शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें समय रहते फॉर्म भर देना चाहिए।

HTET 2026 – Overview Table (Modified Structure 

परीक्षा का नामHaryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2026
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाBoard of School Education Haryana (BSEH / HBSE)
परीक्षा का उद्देश्यहरियाणा में सरकारी टीचर बनने की पात्रता तय करना
लेवल / पोस्टPRT (कक्षा 1–5), TGT (कक्षा 6–8), PGT (कक्षा 9–12)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR शीट)
प्रश्नों का प्रकार(MCQ)
परीक्षा अवधि2 घंटे 30 मिनट
परीक्षा भाषाहिंदी और अंग्रेज़ी
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयुकोई सीमा नहीं
सर्टिफिकेट वैधताआजीवन (Lifetime)
परीक्षा राज्यहरियाणा
आधिकारिक वेबसाइटbseh.org.in

HTET 2026 – Important Dates 

नोटिफिकेशन जारी24 दिसंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू24 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख05 जनवरी 2026
करेक्शन विंडो04 से 05 जनवरी 2026
परीक्षा तिथि17 और 18 जनवरी 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा से 7–10 दिन पहले
आंसर कीजल्द जारी होगी
रिजल्टबाद में घोषित किया जाएगा

HTET Eligibility Criteria 2026

HTET 2026 की पात्रता इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस लेवल के टीचर बनना चाहते हैं। हर लेवल के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है, लेकिन न्यूनतम उम्र 18 साल सभी के लिए एक जैसी है।

HTET में ऊपरी उम्र की कोई सीमा नहीं है, यानी उम्र को लेकर किसी तरह की रुकावट नहीं होती। नीचे टेबल में पोस्ट के हिसाब से योग्यता और उम्र की पूरी जानकारी दी गई है।

पोस्ट / लेवलन्यूनतम शैक्षणिक योग्यताआयु सीमा
PRT (Level-1)12वीं (50%) + D.El.Ed / B.El.Edन्यूनतम 18 वर्ष
TGT (Level-2)Graduation (50%) + B.Ed / D.El.Edन्यूनतम 18 वर्ष
PGT (Level-3)Post Graduation (50%) + B.Edन्यूनतम 18 वर्ष

Important Point

  • उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना ज़रूरी है।
  • 10वीं या उससे ऊपर हिंदी या संस्कृत विषय होना चाहिए।
  • हरियाणा के SC / BC / दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है।

HTET 2026 Application Fee

HTET 2026 का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी और कितने लेवल (PRT/TGT/PGT) के लिए फॉर्म भर रहे हैं, इस पर निर्भर करता है। फीस ऑनलाइन ही जमा करनी होती है और एक बार फीस जमा होने के बाद वापस नहीं मिलती। नीचे कैटेगरी व लेवल के अनुसार पूरी फीस डिटेल दी गई है।

कैटेगरी1 लेवल2 लेवल3 लेवल
SC / दिव्यांग (हरियाणा निवासी)₹500₹900₹1,200
अन्य सभी उम्मीदवार(General / OBC / Non-Haryana)₹1,000₹1,800₹2,400

HTET Exam Pattern 2026

HTET 2026 की परीक्षा तीन लेवल में होती है – PRT, TGT और PGT। तीनों लेवल की परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) में ली जाती है। हर लेवल में 150 सवाल होते हैं और हर सवाल 1 नंबर का होता है।

HTET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, यानी गलत जवाब देने पर नंबर नहीं कटते। परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है।

Level-1 : PRT (कक्षा 1 से 5)

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
हिंदी भाषा1515
अंग्रेज़ी भाषा1515
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन (EVS)3030
Quantitative Aptitude1010
Reasoning1010
Haryana GK1010
कुल150150

Level-2 : TGT (कक्षा 6 से 8)

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
हिंदी भाषा1515
अंग्रेज़ी भाषा1515
Subject Related6060
Quantitative Aptitude1010
Reasoning1010
Haryana GK1010
कुल150150

Level-3 : PGT (कक्षा 9 से 12)

विषयप्रश्नअंक
Child Development & Pedagogy3030
हिंदी भाषा1515
अंग्रेज़ी भाषा1515
Subject Related6060
Quantitative Aptitude1010
Reasoning1010
Haryana GK1010
कुल150150

How to Apply For HTET 2026

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या htet.eapplynow.com पर जाएँ।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे HTET 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसी बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी और जिस लेवल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरा आवेदन अच्छे से चेक करें और सही होने पर फाइनल सबमिट कर दें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF फाइल जरूर सेव करके रख लें, ताकि आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सके।

Important Point 

  • आवेदन शुल्क Non-Refundable होता है।
  • फॉर्म भरते समय कोई भी गलती न करें।
  • आवेदन प्रक्रिया Board of School Education Haryana (BSEH) के नियमों के अनुसार होती है।

HTET 2026 Important Links

Faqs-

Q. क्या एक ही उम्मीदवार PRT, TGT और PGT तीनों लेवल का फॉर्म एक साथ भर सकता है?

Ans. हाँ, अगर उम्मीदवार तीनों लेवल की योग्यता रखता है तो एक ही फॉर्म में multiple level के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन फीस लेवल के हिसाब से बढ़ जाती है।

Q. क्या HTET सर्टिफिकेट से सीधे सरकारी टीचर की नौकरी मिल जाती है?

Ans. नहीं, HTET केवल eligibility test है। पास करने के बाद ही हरियाणा की शिक्षक भर्तियों में आवेदन करने की पात्रता मिलती है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

4 thoughts on “HTET 2026 Official Notification Released: Exam Pattern, Dates & Eligibility”

Leave a Comment