MPPSC PCS 2026 Notification Online Form, Exam Date & Eligibility

MPPSC PCS 2026: का नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा जारी किया गया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो मध्य प्रदेश राज्य सेवाओं में अधिकारी बनना चाहते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से Deputy Collector, DSP, Naib Tehsildar, Cooperative Inspector सहित कई प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाता है।

इस बार MPPSC PCS 2026 के तहत कुल 155 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

MPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार निर्धारित की गई है। 

MPPSC PCS Overview 2026

परीक्षा का नामMPPSC State Service Exam (PCS) 2026
भर्ती संस्थाMadhya Pradesh Public Service Commission
कुल पद155
आवेदन मोडOnline
न्यूनतम योग्यताGraduation
न्यूनतम आयु21 वर्ष
चयन प्रक्रियाPrelims → Mains → Interview

MPPSC PCS Important Dates 2026

Notification जारी31 दिसंबर 2025
Online आवेदन शुरू10 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 फरवरी 2026
Admit Card16 अप्रैल 2026
Prelims परीक्षा26 अप्रैल 2026
Mains परीक्षासितंबर 2026

MPPSC PCS Application Fee 2026

MPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या MP Online के जरिए भुगतान कर सकते हैं। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है, जबकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त लेट फीस लागू होगी।

जनरल व अन्य राज्य के उम्मीदवार₹500
SC / ST / OBC / EWS / PWD (केवल MP निवासी)₹250
पोर्टल शुल्क (अनिवार्य)₹40
  • 16 फरवरी तक आवेदन करने पर ₹3,000 की लेट फीस देनी होगी।
  • 1 अप्रैल तक आवेदन करने पर ₹25,000 की लेट फीस लागू होगी।

MPPSC PCS Vacancy Details 2026

Post NameURSCSTOBCEWSTotal
Deputy Collector4345117
DSP5155218
Assistant Development Commissioner4234215
Development Block Officer111115
Naib Tehsildar111104
Excise Sub Inspector0217010
Cooperative Inspector4235216
Chief Municipal Officer (Cat-B)002114
District / Asst. Project Administrator110002
Other Departmental Posts2061010764
Grand Total4019303916155

MPPSC PCS Eligibility 2026

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले डिग्री पूरी होना अनिवार्य है।
  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। गैर-वर्दी पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा वर्दीधारी पदों (जैसे DSP / Excise) के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है।
  • मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, महिला, सरकारी कर्मचारी और PwD उम्मीदवारों को अधिकतम 5 वर्ष तथा भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

MPPSC PCS Exam Pattern 2026

MPPSC PCS 2026 की परीक्षा तीन चरणों में होती है Prelims, Mains और Interview। Prelims केवल उम्मीदवारों की छंटनी के लिए होती है, जबकि अंतिम चयन Mains और Interview के अंकों से किया जाता है।

Preliminary Examination (Prelims)

पेपरविषयअंक
Paper-IGeneral Studies200
Paper-IIGeneral Aptitude Test (CSAT)200
  • Prelims में निगेटिव मार्किंग लागू है
  • गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे

Main Examination (Mains)

पेपरविषयअंक
GS-IGeneral Studies – I300
GS-IIGeneral Studies – II300
GS-IIIGeneral Studies – III300
GS-IVGeneral Studies – IV200
HindiGeneral Hindi200
Hindi EssayHindi Essay100
कुल1400

Interview

चरणअंक
Interview185

MPPSC PCS Salary 2026

MPPSC PCS 2026 में मिलने वाली सैलरी पोस्ट के हिसाब से तय होती है। Deputy Collector और DSP जैसे पदों पर शुरुआती वेतन काफ़ी अच्छा होता है, वहीं Naib Tehsildar और Inspector लेवल के पदों पर भी सरकारी मानकों के अनुसार स्थिर और सम्मानजनक सैलरी मिलती है।

पदपे लेवलसैलरी रेंज
Deputy CollectorLevel-10₹56,100 – ₹1,77,500
DSPLevel-10₹56,100 – ₹1,77,500
Assistant Development Commissioner (CEO Janpad)Level-10₹56,100 – ₹1,77,500
Naib TehsildarLevel-9₹36,200 – ₹1,14,800
Excise Sub InspectorLevel-8₹25,300 – ₹80,500
Cooperative InspectorLevel-8₹25,300 – ₹80,500

How to Apply For MPPSC PCS 2026

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में mppsc.mp.gov.in या mponline.gov.in वेबसाइट खोल लें।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज से “Apply Online” सेक्शन को ओपन करें।
  • अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। पुराना अकाउंट है तो सीधे लॉगिन करें।
  • अब फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपकी पर्सनल डिटेल और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। सब कुछ आराम से और सही-सही भरें।
  • इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर बताए गए साइज में अपलोड कर दें।
  • अब फीस भरनी होगी
    1. सामान्य वर्ग के लिए ₹500
    2. SC / ST / OBC के लिए ₹250
    3. (इसके अलावा ₹40 पोर्टल चार्ज अलग से लगेगा)
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरा फॉर्म अच्छे से चेक कर लें, कोई गलती न रह जाए।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म की PDF कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल कर रख लें, आगे काम आएगी।

Important Links 

Faqs-

Q. क्या अंतिम वर्ष के छात्र MPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans. हाँ, अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले स्नातक डिग्री पूरी होना अनिवार्य है।

Q. क्या Prelims के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाते हैं?

Ans. नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल qualifying होती है। अंतिम चयन Mains और Interview के अंकों के आधार पर किया जाता है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

3 thoughts on “MPPSC PCS 2026 Notification Online Form, Exam Date & Eligibility”

Leave a Comment