PSSSB Group D Recruitment 2025-26 for 10th Pass Age Limit, Salary, Exam

PSSSB ने PSSSB Group D Recruitment 2025-26 के तहत 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए Group-D पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती पंजाब सरकार के Group-D पदों पर नौकरी पाने का मौका देती है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 18 नवंबर 2025 में जारी किया गया था।

बाद में आए अपडेट में पहले घोषित 331 पदों में 75 नए पद जोड़े गए जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 406 हो गई। 

इस बार Group-D भर्ती में कई अलग-अलग विभागों के पद जोड़े गए हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी।

PSSSB Group D Recruitment 2025-26 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाPunjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB)
पद का नामGroup D (Class-IV)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 08/2025
कुल पद406
न्यूनतम योग्यता10वीं पास
आयु सीमा18 से 37 वर्ष
आवेदन माध्यमOnline
नौकरी स्थानपंजाब
ऑफिशियल वेबसाइटsssb.punjab.gov.in

PSSSB Group D Recruitment 2025-26 Important Dates

  • Online Application Start Date: 21 नवंबर 2025
  • Last Date to Apply Online: 05 जनवरी 2026
  • Fee Payment Last Date: 08 जनवरी 2026
  • Exam Date: ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार अभी अपडेट नहीं है

PSSSB Group D Vacancy Details 2025-26

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्रुप-डी भर्ती 2025 के लिए कुल 406 पद निकाले हैं। इस भर्ती में Sewadar, Chowkidar, Fisherman और Sweeper-cum-Chowkidar जैसे पद शामिल हैं। ये भर्तियाँ अलग-अलग सरकारी विभागों में होंगी।

Post NameDepartment / DetailsVacancy
Sewadar / AttendantGeneral Administration / DC Offices183+
Aam Raaj Fasal Vibhag150
Dairy Vikas Vibhag22
Deputy Commissioner Mansa18
Chief Auditor15
Director Machhi Te Pashu Vibhag11
Fisherman (Machhi Palak)Fisheries Department68
Chowkidar (Watchman)Aam Raaj Fasal Vibhag22
Director Machhi Te Pashu Vibhag5
Sweeper-cum-ChowkidarDairy / Fisheries10
Mali (Gardener)Deputy Commissioner Mansa1
Newly Added PostsDC Office33
Development & Panchayat Dept5

PSSSB Group D Eligibility Criteria 2025-26

Punjab Subordinate Service Selection Board (PSSSB) द्वारा Group-D पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और डोमिसाइल से जुड़ी कुछ साफ-साफ शर्तें तय की गई हैं। 

आवेदन करने से पहले हर उम्मीदवार को यह चेक करना जरूरी है कि वह इन शर्तों को पूरा करता है या नहीं, क्योंकि गलत जानकारी देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

योग्यता का प्रकारविवरण
शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी
विषय की शर्त10वीं में पंजाबी विषय अनिवार्य/वैकल्पिक
बोर्डमान्यता प्राप्त बोर्ड से पास
डोमिसाइलपंजाब राज्य का निवासी होना जरूरी
भर्ती स्तरराज्य स्तरीय भर्ती (Punjab only)

Age Limit

  • जनरल वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष रखी गई है
  • पंजाब राज्य के SC और BC वर्ग के लिए उम्र सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष तक तय की गई है
  • पंजाब राज्य सरकार या केंद्र सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है
  • पूर्व सैनिकों के लिए उम्र सीमा उनकी सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद निर्धारित की जाएगी
  • दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 47 वर्ष तक रखी गई है
  • विधवा, तलाकशुदा और कुछ विशेष श्रेणी की विवाहित महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है

PSSSB Group D Application Fee 2025-26

CategoryApplication Fee
General / OBC₹1000
SC / ST₹250
Ex-Servicemen₹200
Payment ModeOnline

PSSSB Group D Selection Process 2025-26

चयन पहले लिखित परीक्षा से होगा, उसके बाद दस्तावेज़ जांच की जाएगी।

  • Written Examination
  • Document Verification
  • Merit-based Final Selection

PSSSB Group D Exam Pattern 2025-26

Group-D की परीक्षा Offline (OMR Based) आयोजित की जाएगी।

परीक्षा विवरणजानकारी
Exam ModeOffline (OMR)
Total Questions120
Total Marks120
Exam Duration2 घंटे
Negative Marking0.25 अंक प्रति गलत उत्तर

Subject-wise Syllabus

  • General Knowledge & Current Affairs (India + Punjab)
  • Mental Ability & Reasoning
  • Punjabi Language
  • English Language (Basic)
  • Punjab History & Culture
  • Job Related Knowledge / ICT

PSSSB Group D Salary 2025-26

PSSSB Group D पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के Pay Matrix Level-1 के तहत सैलरी दी जाती है। इसमें बेसिक पे के साथ अलग-अलग सरकारी भत्ते भी शामिल होते हैं, जिससे हर महीने मिलने वाली इन-हैंड सैलरी अच्छी बन जाती है। यह सैलरी सभी Group D पदों जैसे Sewadar, Chowkidar और Safai Sewak पर लगभग समान रहती है।

Pay Matrix LevelLevel-1
Basic Pay₹18,000 प्रति माह
Pay Scale₹18,000 से ₹56,900
अनुमानित In-Hand Salary₹21,000 से ₹24,000 प्रति माह
लागू पदSewadar, Chowkidar, Safai Sewak

Important Points

  • महंगाई भत्ता (DA) पंजाब सरकार के रेट के अनुसार मिलता है
  • मकान किराया भत्ता (HRA) पोस्टिंग एरिया के हिसाब से दिया जाता है
  • यात्रा और मेडिकल से जुड़े भत्ते सरकारी नियमों के अनुसार मिलते हैं
  • समय के साथ इन्क्रीमेंट और प्रमोशन का लाभ भी मिलता है

How to Apply for PSSSB Group D Recruitment 2025-26

  • सबसे पहले PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें
  • Recruitment सेक्शन में Group-D लिंक चुनें
  • Registration करें
  • Application Form भरें
  • Fee Payment करें
  • Final submit के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

PSSSB Group D Important Links

FAQs-

Q. अगर 10वीं में Punjabi subject नहीं है, लेकिन बाद में Punjabi course किया है, तो क्या form valid रहेगा?


Ans. उम्मीदवार की 10वीं कक्षा में Punjabi विषय होना चाहिए। बाद में किया गया Punjabi course इस शर्त को पूरा नहीं करता।

Q. OMR exam में गलत bubble भरने पर क्या उसे negative marking माना जाएगा?


Ans.
हाँ, गलत या एक से ज्यादा bubble भरने पर उस सवाल के 0.25 अंक काटे जाएंगे

Q. Written exam clear करने के बाद document verification में सबसे ज्यादा rejection किस वजह से होता है?


Ans. ज्यादातर मामलों में Punjabi qualification और age-relaxation से जुड़े documents में गलती निकलती है। इस समय original certificates दिखाने पड़ते हैं।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

2 thoughts on “PSSSB Group D Recruitment 2025-26 for 10th Pass Age Limit, Salary, Exam”

Leave a Comment