IOCL Apprentice Recruitment 2026: Panipat Refinery में 637 Trade & Technician Apprentice पदों पर भर्ती शुरू

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में Apprentice पद खाली किए हैं। इस बार कुल 637 पदों पर भर्ती होने वाली है, जिसमें Trade और Technician दोनों Apprentice शामिल हैं। अगर आप अपना Career तेल और गैस Sector में शुरू करना चाहते ह तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है और 20 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी।

IOCL Apprentice Overview 2026

भर्ती संगठनIndian Oil Corporation Limited (IOCL)
भर्ती का नामIOCL Apprentice Recruitment 2026
कार्य स्थलPanipat Refinery & Petrochemical Complex
कुल पद637
पद का प्रकारTrade Apprentice & Technician Apprentice
आवेदन का माध्यमOnline
चयन प्रक्रियाMerit List, Document Verification, Medical Test
लिखित परीक्षानहीं
न्यूनतम उम्र18 वर्ष
अधिकतम उम्र24 वर्ष (UR / EWS)
आधिकारिक वेबसाइटiocl.com

IOCL Apprentice Important Dates 2026

Application शुरू होने की तारीख7 फरवरी 2026
Application की अंतिम तारीख20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे)
Merit List जारी होना26 फरवरी 2026
Document Verification5 से 10 मार्च 2026

IOCL Apprentice Vacancy Details 2026

IOCL ने विभिन्न Disciplines में 637 पद निकाले हैं। ये पद अलग-अलग क्षेत्रों में हैं, जैसे Mechanical, Chemical, Electrical और अन्य Technical विभाग। नीचे दी गई Table में आप देख सकते हैं कि प्रत्येक पद में कितनी खाली जगहें हैं:

पद का नामकुल पद
Trade Apprentice – Attendant Operator (Chemical Plant)129
Trade Apprentice (Fitter) – Mechanical143
Technician Apprentice – Chemical107
Technician Apprentice – Mechanical49
Technician Apprentice – Electrical126
Technician Apprentice – Instrumentation39
Trade Apprentice Secretarial Assistant (पानीपत)3
Trade Apprentice Secretarial Assistant (नई दिल्ली)8
Trade Apprentice Accountant1
Trade Apprentice Data Entry Operator (Fresher)25
Trade Apprentice Data Entry Operator (Skill Certificate धारक)7
कुल637

IOCL Apprentice Eligibility Criteria 2026

IOCL अप्रेंटिस बनने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। आपकी शिक्षा और उम्र का होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता है:

  • Graduate Apprentice के लिए: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त University से संबंधित Subject में BA, B.Com, B.Sc या BBA की Degree होनी चाहिए 
  • Technician Apprentice के लिए: आपको संबंधित Subject में Diploma की जरूरत है। आमतौर पर यह 2 या 3 साल का Course होता है।
  • Trade Apprentice के लिए: आपको संबंधित Subject में ITI Certificate होना चाहिए।

उम्र सीमा (31/01/2026 तक)

कैटेगरीन्यूनतम उम्रअधिकतम उम्र
सभी उम्मीदवार18 वर्ष24 वर्ष (UR / EWS)

उम्र में छूट (आरक्षण के अनुसार)

कैटेगरीउम्र में छूट
SC5 वर्ष
OBC (NCL)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
SC / OBC + PwBDसरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

IOCL Apprentice Selection Process 2026

IOCL ने चयन के लिए एक सीधी और पारदर्शी प्रक्रिया बनाई है। सबसे पहले, आपके द्वारा ऑनलाइन भरे हुए आवेदन की जानकारी के आधार पर एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। यह लिस्ट आपकी योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार होगी।

जिन आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर सूचित किया जाएगा। इसके बाद वे तीन महत्वपूर्ण चरणों से गुजरेंगे:

  1. मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग – आपके शैक्षणिक अंकों के आधार पर
  2. दस्तावेज़ सत्यापन – आपकी योग्यता और पहचान के दस्तावेज़ों की जांच
  3. मेडिकल परीक्षा – आपकी स्वास्थ्य संबंधी जांच

How to Apply Online for IOCL Apprentice Recruitment 2026 (Step-by-Step)

जो उम्मीदवार IOCL अप्रेंटिस एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं

  1. सबसे पहले NAPS / NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेश करें और वहां दिए गए अप्रेंटिस अवसर के लिए आवेदन करें।
  2. इसके बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट https://iocl.com पर जाएं।
  3. “नया क्या है रिफाइनरीज डिवीजन के तहत अप्रेंटिस की एंगेजमेंट” सेक्शन में जाकर “डिटेल एडवर्टाइजमेंट” पर क्लिक करें।
  4. एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और पसंदीदा ट्रेड सही-सही भरें।
  5. तय की गई गाइडलाइन्स के अनुसार हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और ज़रूरी सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  6. फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

IOCL Apprentice Official Links

FAQs-

Q. IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2026 किस लोकेशन के लिए है?

A.यह भर्ती मुख्य रूप से पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई है।

Q. IOCL अप्रेंटिस के लिए आवेदन कैसे करें?

A.उम्मीदवार को पहले NAPS/NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com से संबंधित अप्रेंटिस नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करना होगा।

Q. क्या IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा होगी?

A,नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

1 thought on “IOCL Apprentice Recruitment 2026: Panipat Refinery में 637 Trade & Technician Apprentice पदों पर भर्ती शुरू”

Leave a Comment