Manipur PSC Recruitment 2026: Assistant Engineer & Manager के 130 पद | Notification Out | Apply Online

मणिपुर पब्लिक सर्विस कमीशन (Manipur PSC) ने सिविल और इलेक्ट्रिकल विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर और मैनेजर के पदों पर कुल 130 पदों का ऐलान किया है। B.Tech/B.E या डिप्लोमा उम्मीदवार जिनकी उम्र 21 से 38 साल के बीच है, वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

अगर आप भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ये मौका आपके लिए बेहतरीन है। Manipur PSC Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 से शुरू है। 

Manipur PSC Notification 2026 PDF

मणिपुर PSC का आधिकारिक नोटिफिकेशन Advt. No. 01/2026 के तहत 4 फरवरी 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट https://mpscmanipur.gov.in/ पर जारी कर दिया गया है। अगर आप विस्तार से पूरी जानकारी चाहते हैं तो नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करके जरूर पढ़ें। इसमें आपको भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात मिल जाएगी। PDF डाउनलोड करने के लिए आप सीधे नीचे दिए गए लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

Manipur PSC Overview 2026 

भर्ती संगठनManipur Public Service Commission (Manipur PSC)
भर्ती का नामManipur PSC Recruitment 2026
पद का नामAssistant Engineer & Manager
कुल पद130
विभागCivil & Electrical
आवेदन मोडOnline
आवेदन शुरू07 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 फरवरी 2026
आयु सीमा21 से 38 वर्ष
आयु में छूटनियमों के अनुसार
योग्यताB.E./B.Tech / Diploma + Experience
चयन प्रक्रियाWritten Exam → Interview → Document Verification
संभावित परीक्षा तिथि4 से 6 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क₹600 / ₹400 (Category-wise)
आधिकारिक वेबसाइटmpscmanipur.gov.in
आवेदन वेबसाइटempsconline.gov.in

Manipur PSC Important Dates 2026

दोस्तों, किसी भी सरकारी भर्ती में सबसे जरूरी चीज़ होती है तारीखों का ध्यान रखना। एक तारीख चूकी और मेहनत पर पानी फिर जाता है। इसलिए मणिपुर लोक सेवा आयोग सहायक अभियंता/प्रबंधक भर्ती 2026 की सभी महत्वपूर्ण तिथियों को अच्छे से नोट कर लीजिए।

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि07/02/2026
आवेदन भरने की अंतिम तिथि28/02/2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि28/02/2026
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि(4 से 6 अप्रैल 2026)

Manipur PSC Vacancy Details 2026

इस भर्ती अभियान के तहत मणिपुर सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल और इलेक्ट्रिकल डिसिप्लिन में असिस्टेंट इंजीनिय और मैनेजर के कुल 130 पदों पर नियुक्ति होगी। 

Manipur PSC Vacancy 2026 for Assistant Engineer/Manager (Civil)

अगर आपने सिविल इंजीनियरिंग की है, तो ये list आपके लिए है:

DepartmentVacancy
PWD Assistant Engineer (Civil)39
PHED Assistant Engineer (Civil)28
Water Resource Assistant Engineer (Civil)20
Minor Irrigation Assistant Engineer (Civil)5
RD&PR (RED) Assistant Engineer (Civil)4
RD&PR (DRDA) Assistant Engineer (Civil)8
TA&H Assistant Engineer (Civil)3
MSPDCL Manager (Civil)1
Total108

Manipur PSC Vacancy 2026 for Assistant Engineer/Manager (Electrical)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वाले candidates के लिए भी अच्छे अवसर हैं:

DepartmentVacancy
MSPDCL Manager (Electrical)14
MSPCL Manager (Electrical)8
Total22

Manipur PSC Eligibility Criteria 2026 

For Assistant Engineer/Manager (Civil)

सिविल इंजीनियर/मैनेजर पदों के लिए आपके पास इनमें से कोई एक qualification होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या AMIE या उसके समकक्ष या फिर
  • सिविल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा या उसके समकक्ष, साथ ही SO Grade-I या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित किसी पद पर नियमित रूप से कम से कम 5 साल का अनुभव।

मतलब अगर आपने B.Tech या B.E. की है तो direct apply कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास सिर्फ diploma है, तो आपको relevant field में 5 साल का experience भी चाहिए होगा।

For Assistant Engineer/Manager (Electrical) in MSPDCL and MSPCL

MSPDCL और MSPCL में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर/मैनेजर बनने के लिए:

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या उसके समकक्ष (OR)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा या उसके समकक्ष, साथ ही S.O. Grade-I या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित किसी पद पर नियमित रूप से कम से कम 5 साल का अनुभव।

Age Limit (as on 01/07/2026)

उम्र की बात करें तो:

  • Minimum Age (न्यूनतम उम्र) – 21 साल
  • Maximum Age (अधिकतम उम्र) – 38 साल

Age Relaxation 

अच्छी बात ये है कि reserved category और कुछ special categories के candidates को upper age limit में relaxation मिलती है। देखिए किसे कितनी छूट मिलेगी:

CategoryRelaxation
Government Servants (Manipur)जितनी continuous service की है उतनी छूट
SC/ST5 साल
OBC3 साल
PWD (दिव्यांग)10 साल

Manipur PSC Application Fee 2026

हर सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए कुछ शुल्क देना होता है, लेकिन ये शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग होता है। मणिपुर लोक सेवा आयोग सहायक अभियंता भर्ती 2026 के लिए शुल्क संरचना कुछ इस तरह है:

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्गरु. 600/-
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातिरु. 400/-
दिव्यांगजनकोई शुल्क नहीं

How to Apply for Manipur PSC Recruitment 2026

आवेदन करना बिल्कुल आसान है, बस थोड़ा ध्यान से काम लेना है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है तो घर बैठे-बैठे सब हो जाएगा:

  • पहले empsconline.gov.in वेबसाइट खोल लो
  • नए हो तो पहले पंजीकरण करना पड़ेगा – नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर वगैरह भर दो
  • फिर अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर लो
  • अब आवेदन फॉर्म खुलेगा – अपनी सारी जानकारी ध्यान से भरो, कोई गलती नहीं होनी चाहिए
  • जरूरी कागजात, फोटो और दस्तखत स्कैन करके अपलोड करो (साफ़ और सही साइज़ में होने चाहिए)
  • अब फीस भर दो – कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से जो भी सही लगे
  • सब चेक कर लो एक बार, फिर फॉर्म सबमिट कर दो
  • आखिर में प्रिंट निकालना मत भूलना – बाद में काम आएगा

Manipur PSC Official Links

FAQs-

Q. Manipur PSC Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: उम्मीदवार empsconline.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

Q. Manipur PSC Notification 2026 PDF कहाँ से डाउनलोड करें?

उत्तर: Manipur PSC का आधिकारिक नोटिफिकेशन mpscmanipur.gov.in वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है,लेकिन आपको भटकना न पड़े इसलिए डेरेक्ट लिंक दे रखी है । 

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

Leave a Comment