India Post GDS Bharti 2026 Notification Released | 30000+ Post, Apply Online Now

India Post GDS Bharti 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार देश भर के 23 पोस्टल सर्कल्स में 30,000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आप 2 फरवरी 2026 से https://indiapost.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

India Post GDS Notification 2026 Out

इस Postal GDS Notification 2026 के जरिए, जो भी कैंडिडेट्स 10वीं पास हैं, वे अपने राज्य या सर्कल के हिसाब से निकली वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर आधारित होगा, जो आपके 10वीं कक्षा के मार्क्स के आधार पर बनेगी।

विज्ञापन संख्या (Advt No.) 17-37/2025-GDS के तहत GDS का नोटिफिकेशन पीडीएफ पूरी डिटेल्स के साथ आ चुका है। इसमें 30,000 से ज्यादा ग्रामीण डाक सेवक पदों का ब्यौरा है। नोटिफिकेशन का पीडीएफ नीचे अटैच किया गया है।

India Post GDS Overview 2026

महत्वपूर्ण विवरण (Important Details)
संस्था का नाम- भारतीय डाक (India Post)
पद- ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
परीक्षा का नाम- ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन एंगेजमेंट शेड्यूल-I, जनवरी 2026
विज्ञापन संख्या- 17-37/2025-GDS
आवेदन का तरीका- ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट- https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
रजिस्ट्रेशन की तारीख- 31 जनवरी से 14 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की तारीख- 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026
रिक्तियां (Vacancies)
23 सर्कल्स- 30000+ पद
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता- 10वीं पास
आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष
वेतन (Salary)
ABPM/ GDS- रु. 10,000/- से रु. 24,470/-
BPM- रु. 12,000/- से रु. 29,380/-
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
• मेरिट के आधार पर (Merit Based)
• दस्तावेजों की जांच (Document Verification)

India Post GDS Vacancy Details 2026

इस साल GDS Recruitment 2026 के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों के लिए कुल 30,000 से अधिक वैकेंसी अनाउंस की गई हैं।

:

States/CirclesVacancies
Andhra Pradesh1060
Assam639
Bihar1347
Chhattisgarh1155
Delhi42
Gujarat1830
Haryana270
Himachal Pradesh520
Jammu / Kashmir267
Jharkhand908
Karnataka1023
Kerala1691
Madhya Pradesh2120
Maharashtra3553
North Eastern1014
Odisha1191
Punjab262
Rajasthan634
Tamil Nadu2009
Telangana609
Uttar Pradesh3169
Uttarakhand445
West Bengal2982
Total30000+

India Post GDS Eligibility Criteria 2026

फार्म भरने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप इसके लिए एलिजिबल हैं या नहीं। शिक्षा और उम्र की सीमा नीचे बताई गई है।

Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

उम्मीदवार के पास भारत सरकार या राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) पास करने का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा)

उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट (Relaxation) दी गई है, जो इस प्रकार है:

  • SC/ST Candidates: 5 साल (45 साल तक)
  • OBC Candidates: 3 साल (43 साल तक)
  • EWS Candidates: कोई छूट नहीं
  • Persons with Disabilities (PwD): 10 साल
  • PwD + OBC: 13 साल
  • PwD + SC/ST: 15 साल

Other Qualifications Required (अन्य जरूरी योग्यताएं)

  • कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
  • साइकिल चलाना आना चाहिए।
  • आजीविका के पर्याप्त साधन होने चाहिए।

India Post GDS Salary 2026

सैलरी की बात करें तो GDS/Assistant Branch Postmaster (ABPM) का वेतन 10,000 रुपये से 24,470 रुपये के बीच होता है, जबकि Branch Postmaster (BPM) का वेतन 12,000 रुपये से 29,380 रुपये तक होता है। बेसिक पे (Basic Pay) के अलावा, उम्मीदवारों को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।

How to Apply for India Post GDS Recruitment 2026

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर विजिट करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें: वेबसाइट पर “New Registration” के लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • लॉगिन करें: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आएगा, उसका इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
  • डिटेल्स भरें: अब एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल (Personal), शैक्षणिक (Educational) और अन्य जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें: अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स की स्कैंड कॉपी (Scanned Copies) अपलोड करें।
  • फीस जमा करें: जनरल (General) और ओबीसी (OBC) कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹100 की आवेदन फीस देनी होगी। ध्यान दें कि SC/ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है।
  • सबमिट और प्रिंट: फॉर्म को अच्छे से चेक (Preview) करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Official LInks

FAQs 

Q. GDS Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन PDF कब आएगा?

A.India Post GDS Notification 2026 आधिकारिक वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in पर 31 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है।

Q. GDS Recruitment 2026 के जरिए कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी?

A.India Post GDS Recruitment 2026 के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के लिए लगभग 30,000+ वैकेंसी भरी जाएंगी।

Q. India Post GDS भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए?

A.GDS Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Sonu Singh

Sonu Singh

View all posts

1 thought on “India Post GDS Bharti 2026 Notification Released | 30000+ Post, Apply Online Now”

Leave a Comment